आजमाएं इन 7 आदतों को और रहें फिट। | These 7 Fitness Habits Keep You Fit in Hindi.| Fit Mantra

7 Fitness Habits Fit Mantra body fit kaise rakhe यदि आप केवल 7 चीजों को अपनी आदतों में शामिल कर लें तो सभी महिलाएं (Fit) फिट रह सकती हैं। फिटनेस आजकल बहुत जरूरी भी है।महिलाएं घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। वह अपने घर परिवार में सभी को तो बड़े अच्छे तरीके से संभाल लेती हैं, हर किसी की जरूरतों का ख्याल रखती है। परंतु इन सब व्यस्तता के चलते अपने प्रति थोड़ी लापरवाह हो जाती हैं।

7 Fitness Habits Fit Mantra
Fit Mantra 7 Fitness Habits

करें सुबह की शुरुआत दो गिलास पानी के साथ।

सुबह की शुरुआत पानी से करना तो फिट रहने का बहुत ही आसान तरीका है। हर महिला को सुबह उठने के बाद हल्का गुनगुना पानी दो गिलास जरूर पीना चाहिए। क्योंकि  इससे हमारा पेट साफ रहता है और हमें कब्ज की प्रॉब्लम नहीं होती है।सुबह पानी पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है। और सुबह उठकर पानी पीना स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों को ज्यादा पानी पीने में परेशानी होती है वह दो गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा नीबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। पेट की चर्बी कम करने का यह एक रामबाण तरीका माना गया है।

फिट रहने के लिए ब्रेकफास्ट करना क्यों है जरूरी। Why breakfast is important in order to stay healthy and Fit.

अक्सर महिलाएं काम में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि  पूरे घर का ख्याल तो बड़े अच्छे से रख लेती हैं। परंतु अपना ख्याल रखने में कंजूसी करती हैं।परंतु एक स्त्री पूरे परिवार का केंद्र है उसी के चारों ओर पूरा परिवार घूमता है। इसलिए सबसे पहले महिला को स्वयं स्वस्थ और फिट रहना जरूरी है। इसलिए चाहे कितनी भी जल्दी हो महिलाओं को ब्रेकफास्ट कभी भी मिस नहीं करना चाहिए। breakfast दिन भर का सबसे जरूरी मील होता है। इससे आपको पूरा दिन भर काम करने की एनर्जी मिलती है। इसलिए महिलाओं को हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बहुत ज्यादा जरूरी है। ब्रेकफास्ट में ज्यादा ऑयली खाना या फिर जंक फूड नहीं खाना चाहिए ब्रेकफास्ट हमेशा हेल्दी होना चाहिए।

स्ट्रेस से कैसे रहें दूर। How to Stay Away From Stress?

7 Fitness Habits Fit Mantra
7 Fitness Habits Fit Mantra

फिट रहने के लिए जिंदगी में खुशी और शांति होना बहुत जरूरी है।परंतु महिलाएं दोहरी जिंदगी जीती हैं जिसके कारण महिलाओं की लाइफ में स्ट्रैस बहुत बढ़ जाता है। स्ट्रेस होने से मानसिक परेशानियां बढ़ जाती है जो कि हमारी लाइफ पर बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं।इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आप हेल्दी और फिट रहें तो आप बेवजह की छोटी-छोटी चिंता करना छोड़ दें। हर किसी की जिंदगी में कुछ ना कुछ परेशानी तो होती ही हैं, परंतु इन परेशानियों की चिंता करने से उनका कोई समाधान नहीं निकलता है। हमेशा अच्छे मस्तिष्क में ही अच्छी सोच विकसित होती है। और एक स्वस्थ दिमाग से ही परेशानियों का हल निकाला जा सकता है। इसलिए स्ट्रैस तनाव से दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका है कि महिलाएं रोज आधा घंटा मेडिटेशन और योग के लिए समय अवश्य निकालें।

भरपूर नींद है क्यों है बहुत जरूरी। Know How Adequate Sleep will make you healthy and Fit.

7 Fitness Habits Fit Mantra
7 Fitness Habits Fit Mantra

अगर आप अपने आप को फिट रखना चाहती हैं तो आप 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। क्योंकि यह बहुत ज्यादा जरूरी है। इससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहता है। दिन भर की व्यस्तता के बाद महिलाएं रात में देर रात तक जागती हैं अपना समय टीवी, मोबाइल, लैपटॉप में व्यतीत करती हैं जिससे कि सोने का समय कम मिल पाता है और नींद पूरी नहीं होती है। नींद पूरी ना होना, प्रॉपर रेस्ट नहीं करना मोटापा बढ़ने का एक बहुत बड़ा कारण है। इसके साथ साथ इससे और भी कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए भरपूर नीद लेना बहुत ज्यादा जरूरी है। माना जाता है कि 7 से 8 घंटे से कम सोने से दिल की बीमारियां होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ सकता है।

दूध पीना क्यों है महिलाओं के लिए जरूरी। Why Milk is Essential?

महिलाओं के लिए दूध पीना बहुत ज्यादा जरूरी है। सभी महिलाओं को रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध जरूर पीना चाहिए। एक महिला अपने पूरे जीवन चक्र में कई चरणों से होकर गुजरती है जिसके लिए महिलाओं को शारीरिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। दूध में सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।यह विटामिन और खनिजों का सबसे अच्छा स्रोत है।दूध पीने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और साथ ही रात के समय सोने से पूर्व दूध पीने से नींद भी अच्छी आती है। अगर आप दूध को और भी अधिक फायदेमंद बनाना चाहती है तो गुनगुने दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर पीजिए। यह और भी अधिक फायदेमंद हो जाता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी की प्रॉब्लम है तो सोने से पहले दूध पीने से पाचन तंत्र भी ठीक हो जाता है और कब्ज और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। महिलाओं को कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

साल भर में एक बार अपना चेकअप कराना क्यों है जरूरी। Why Full Body Check-Up?

पूरे साल में एक बार अपना चेकअप कराना यह तो हर एक महिला के लिए बेहद  जरूरी है। साल भर में अपना पूरा बॉडी चेकअप जरूर करवाएं। ऐसा करने से कोई भी परेशानी होने पर समय पर जानकारी मिल जाएगी और आसानी से समय रहते उसका समाधान भी किया जा सकता है। संपूर्ण बॉडी चेक अप में किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है। कई बार नियमित व्यायाम और सभी हेल्दी आदतों को अपनाकर भी कोई भी कभी भी बीमारी की चपेट में आ सकता है। इसलिए अपना बॉडी चेक अप जरूर करवाएं। अक्सर महिलाएं इस ओर लापरवाही करती हैं।पूरा बॉडी चेक अप के लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं है परंतु 35 के बाद तो हर महिला को यह जरूर कराना चाहिए।

एक्टिव रहें और मनोरंजक गतिविधियों में खुद को करें शामिल। Keep Yourself Active and Stay Motivated in order to be Fit.

महिलाओं के बेहतर  स्वास्थ्य के लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। अपने आप को अपनी रूचि के अनुसार मनोरंजक गतिविधियों में शामिल रखें। अपने लिए थोड़ा टाइम जरूर निकालें।जैसे कि आपको डांस करना पसंद हो तो आप डांस क्लास ज्वाइन कर सकती हैं, या फिर घर पर ही डांस कर सकती हैं।इससे आपका तन और मन दोनों ही फिट रहेंगे ऐसे ही पेंटिंग, गेम्स कोई भी एक्टिविटी में महिलाओं को जरूर शामिल होना चाहिए। इससे अपने आप में एक कॉन्फिडेंस भी आता है और हमारा मन भी प्रसन्न रहता है। अगर हम अंदर से खुश रहेंगे तो इससे हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।इसलिए महिलाओं को कम से कम एक घंटा अपने लिए जरुर निकालना चाहिए।

इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवालों के जबाब। FAQ Fit Mantra

1. हल्दी वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं?

हल्दी वाला दूध पीने से बहुत फायदा है। इससे त्वचा साफ और खूबसूरत होती है, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। यह दूध पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है, साथ ही बवासीर,अल्सर,कोलाइटिस जैसी समस्याओं में हल्दी वाला दूध फायदेमंद है। इसके साथ ही हल्दी वाला दूध के सेवन से ब्लड शुगर  कम होता है। और यह हमें संक्रमण से भी बचाता है।

2. 35 की उम्र के बाद महिलाओं में  किन बीमारियों का खतरा होने की संभावना रहती है?

अगर अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखा गया तो 35 की उम्र के बाद महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर,डायबिटीज, स्ट्रोक का खतरा,कोलोरेक्टल कैंसर, कोलेस्ट्रोल आदि होने की संभावना रहती है।

इससे बचने के तरीके।

1-साल भर में एक बार अपना फुल बॉडी चेकअप करवाएं।

2-कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें।

3-वजन नियंत्रित रखें।

4-ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें।

5-संतुलित भोजन खाएं।

6-10 se 12 गिलास पानी जरूर पिएं।

7-शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं।

एक घंटा अपने लिए जरूर निकालें इसमें आप व्यायाम, योग,वाकिंग कुछ भी कर सकते हैं।

यह 7 Fit Mantra आदतों को अपनाकर कोई भी महिला फिट और स्वस्थ रह सकती है। आप इसे अपने जीवन में जरूर अपनाएं। Include These 7 Habits in your routine.

इनसे सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें?

  1. ध्यान कैसे करें (मेडिटेशन) ६ विशेष तरीके व फायदे I
  2. 1 महीने में कैसे कम करें (पेट की चर्बी)।
  3. कैसे रखें अच्छी सेहत का बेहतर ध्यान।

Leave a Comment