Karein Mahashivratri Shiv Poojan | महाशिवरात्रि में शिव पूजन का है विशेष महत्वI

Mahashivratri Shiv Poojan महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पावन व्रत फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है। और यह व्रत साल भर में एक ही बार आता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती जी का विवाह हुआ था। पूरे देश भर में महाशिवरात्रि का व्रत बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

 Mahashivratri Shiv Poojan
beautiful mahashivratri images Mahashivratri Shiv Poojan

महाशिवरात्रि के व्रत का महत्व। -Mahashivratri Shiv Poojan.

महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत ही महत्व है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।ऐसा माना जाता है कि जो भी मनुष्य इस दिन भगवान शंकर का व्रत रखता है, भगवान शंकर जी उसके सारे कष्ट दूर कर देते हैं, और अपने भक्तों की झोली खुशियों से भर देते हैं। शिवजी की आराधना से दुखों का अंत तो होता ही है, साथ ही धन धान्य, सुख समृद्धि, वैभवऔर यश इन सभी चीजों की प्राप्ति भी होती है।

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा कैसे करें? – Mahashivratri Shiv Poojan.

जैसा कि सभी लोग जानते हैं,भगवान शंकर का नाम दूसरा नाम भोलेनाथ भी है। अपने नाम के अनुरूप भगवान भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस दिन भगवान शंकर को दूध, दही ,घी, शहद और चीनी से बने पंचामृत से शिव का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव को अक्षत, चंदन व बेलपत्र अर्पित करें। और इसके साथ घी का दीपक जलाएं। बेलपत्र और बेर का फल भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन (महाशिवरात्रि) बेलपत्र और बेर शिव जी को अवश्य चढ़ाएं। ओम नमः शिवाय का मंत्र जाप करते हुए शिव की आरती करनी चाहिए, और इसके साथ साथ इस दिन नंदी जी की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए।

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं?

(Mahashivratri) महाशिवरात्रि के व्रत के दिन आप फल खा सकते हैं या फिर फलों का जूस भी पी सकते हैं। व्रत के दिन पानी ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए जिससे कि डिहाईड्रेशन ना हो। व्रत में सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरी,सिंघाड़े का हलवा और पोस्ते की बनी खीर आदि व्रत के दिन खा सकते हैं। यह व्रत निर्जला भी रखा जाता है। महाशिवरात्रि के पावन व्रत का बड़ा महत्व है। इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा आराधना करने के बाद उनके सामने अपनी मनोकामना रखनी चाहिए। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। और अपने भक्तों के सारे दुखों को हर लेते हैं।

इनसे सम्बंधित जानकरी भी हासिल करें।

व्रत के दिन खाई जाने वाली 2 साबूदाने की खिचड़ी।

व्रत की खीरI| व्रत में खाई जाने वाली खीर। पोस्ता /पॉपी सीड्स से बनी खीर |

Leave a Comment