semolina in hindi suji kis se banti hai जानें सूजी से जुढ़े मिथ्यआज मैं आपको यह बताने जा रही हूँ कि सूजी को कैसे बनाया जाता है और यह कितने प्रकार की होती है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ खास मिथ्य..

सूजी से आप कई तरह की डिश बनाकर खा सकती हैं जैसे इडली, उपमा, उत्तपम, ढोकला, केक, गुलाब जामुन आदि बना सकती हैं। लेकिन भारत में ज़्यादातर सूजी का इस्तेमाल कई तरह की स्वीट्स डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। सूजी में कोलेस्ट्रॉल और फैट बिलकुल भी नहीं होता है और इसे खाने के भी बहुत फायदे हैं। लेकिन क्या आपको पता है सूजी कितनी तरह की होती हैं और इसे कैसे बनाया जाता है। अगर नहीं, तो आज मै आपको इन्हीं सवालों के जवाब देने वाली हूँ । तो आइए जानते हैं कि सूजी को कैसे बनाया जाता है, यह कितनी तरह की होती हैं और इसके क्या फायदे हैं।
सूजी क्या है ? Semolina in Hindi.
सूजी को अंग्रेजी में Semolina कहा जाता है और कई लोग इसे रवा के नाम से भी जानते हैं। यह सूजी हलकी पीले रंग की होती है। इस सूजी को गेहूं से बनाया जाता है। इसे बनाने से पहले गेहूं को अच्छी तरह साफ किया जाता है और फिर गेहूं को छोटे-छोटे टुकड़ों में पीसा जाता है। इन्हीं टुकड़ों को सूजी कहा जाता है।
कैसे बनाई जाती है सूजी? suji kaise banti hai.
- सबसे पहले गेहूं को सुखाया जाता है।
- इसके बाद गेहूं को अच्छी तरह साफ किया जाता है।
- इसके बाद गेहूं की ऊपरी परत को निकाल दिया जाता है। इसके बाद उसे मिल में पीस लिया जाता है।
- पिसाई के दौरान गेहूं छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है। इन्हीं टुकड़ों को सूजी कहा जाता है, बस जिस सूजी की आप कई तरब की डिश बनती हैं वह सूजी तैयार है।
सूजी खाने के फायदे? — Suji kaise Banti Hai.
सूजी को अपनी डाइट में शामिल करने के बहुत सारे फायदे हैं, जिसमें से कुछ अहम फायदे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।

आयरन से भरपूर।
सूजी आयरन से भरपूर होती है और इसकी कमी को रोकने में आपकी मदद कर सकती है। आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसलिए यदि आपको अनीमिया की शिकायत है तो आप डाइट में सूजी से बनी डिशेज़ जरूर शामिल करें।
हड्डियों के लिए लाभदायक।
सूजी में कैल्शियम को मात्रा भरपूर रूप में पाई जाती है। कैल्शियम की उपस्थिति हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए आवश्यक होती है। एक रिसर्च के अनुसार 100 ग्राम अप्रकाशित सूजी के आटे में 17 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत्र।
गेहूं में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट तत्व मौजूद होते हैं ,जो ऊर्जा को बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं। चूंकि सूजी गेहूं से तैयार किया जाता है इसलिए ये शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए सूजी को अपने आहार में जरूर शामिल करें।
सूजी कितनी तरह की होती है? — Rava in Hindi.
भारत में सूजी को कई नामों से जाना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में सूजी की भी कई किस्में पाई जाती हैं, जिसे लोग अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए चर्चा करते हैं, सूजी की बिभिन्न किश्मों के बारे में ।

रवा सूजी। — suji kis se banti hai?
भारत में मिलने वाली यह आम सूजी है। इसे भारत के कुछ राज्यों में बॉम्बे रवा के नाम से भी जाना जाता है। इसे बनाने के लिए ड्यूरम व्हीट का उपयोग किया जाता है। यह मोटी और पतली दोनों तरह की होती है। इससे आप उपमा, केक, इडली और डोसा बना सकती हैं। कई लोग इसे मछली तलने के लिए उपयोग करते हैं।
रवा लापसी किसे कहते हैं?
लापसी रवा टूटे हुए गेहूं के बड़े टुकड़ों को कहा जाता है और यह थोड़ी मोटी होती है। आमतौर पर टूटे हुए गेहूं का इस्तेमाल उपमा, लापसी, दलिया आदि को बनाने के लिए किया जाता है। इसे ब्रोकन व्हीट को हिंदी में दलिया के नाम से भी जाना जाता है। (चॉकलेटी दलिया बनाने की आसान रेसिपी)
रवा बांसी किसे कहते हैं?
बांसी रवा को गेहूं की एक अलग किस्म से तैयार किया जाता है। यह सामान्य सूजी की तुलना में थोड़े भूरे रंग की होती है। साथ ही, यह बनावट में थोड़ी मोटी होती है। बहुत-से स्थानीय लोग इसे चिरोती रवा भी कहते हैं। यह सूजी दक्षिण भारतीय घरों में काफी लोकप्रिय है। आप इस रवा से कर्नाटक शैली में रवा डोसा और रवा इडली आदि बना सकती हैं।
रवा चावल किसे कहते हैं?
यह सूजी चावल से बनाई जाती है, जिसे चावल के छोटे-छोटे टुकड़ों से तैयार किया जाता है। साथ ही, इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसका स्वाद अन्य सूजी के मुकाबले थोड़ा अलग होता है।
FAQ
Q1-सूजी क्या है? Semolina in Hindi.

Ans: सूजी को अंग्रेजी में Semolina कहा जाता है और कई लोग इसे रवा के नाम से भी जानते हैं। यह सूजी हलकी पीले रंग की होती है। इस सूजी को गेहूं से बनाया जाता है। इसे बनाने से पहले गेहूं को अच्छी तरह साफ किया जाता है और फिर गेहूं को छोटे-छोटे टुकड़ों में पीसा जाता है। इन्हीं टुकड़ों को सूजी कहा जाता है।
Q2-सूजी कैसे बनाई जाती है ? suji kaise banti hai?

Ans: 1. सबसे पहले गेहूं को सुखाया जाता है।
2. इसके बाद गेहूं को अच्छी तरह साफ किया जाता है।
3. इसके बाद गेहूं की ऊपरी परत को निकाल दिया जाता है। इसके बाद उसे मिल में पीस लिया जाता है।
4. पिसाई के दौरान गेहूं छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है। इन्हीं टुकड़ों को सूजी कहा जाता है, बस जिस सूजी की आप कई तरब की डिश बनती हैं वह सूजी तैयार है।
Q3-रवा सूजी क्या है? Rava in Hindi!

Ans: भारत में मिलने वाली यह आम सूजी है। इसे भारत के कुछ राज्यों में बॉम्बे रवा के नाम से भी जाना जाता है। इसे बनाने के लिए ड्यूरम व्हीट का उपयोग किया जाता है। यह मोटी और पतली दोनों तरह की होती है। इससे आप उपमा, केक, इडली और डोसा बना सकती हैं। कई लोग इसे मछली तलने के लिए उपयोग करते हैं।