Mobile Phone Addiction in Kids parenting in hindi smart parenting tips in hindi बच्चों में मोबाइल ज्यादा देखने से अनिद्रा, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापनऔर आंखें कमजोर होना जैसी गंभीर समस्या देखने को मिलती है।मोबाइल की लत तो आजकल सभी को बहुत ज्यादा लगी हुई है। बच्चे हो या बड़े सभी आजकल ज्यादा समय मोबाइल में ही व्यतीत करते हैं। परंतु ज्यादा समय मोबाइल में व्यतीत करना तो सभी के लिए नुकसानदायक है परंतु बच्चों के लिए तो ज्यादा मोबाइल देखना बहुत ही ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। तो चलिए आज बात करते हैं कैसे बच्चों में मोबाइल देखने की आदत छुड़ाएं।
बच्चों में क्रिएटिविटी की आदत डालें। | Smart Parenting Tips In Hindi.

हमेशा बच्चों को रचनात्मक कार्य में व्यस्त रखें। उन्हें पेंटिंग, ड्रॉइंग या फिर उनकी रूचि के अनुसार कार्यों में व्यस्त रखें। इसके साथ ही घर पर पड़ा हुआ बेकार सामान जैसे पुराने अखबार,खाली डिब्बे आदि के द्वारा उन्हें क्राफ्ट के कार्यों में उन्हे लगाए रखें। जिससे उनका ध्यान मोबाइल की तरफ नहीं जाएगा। साथ ही नई नई चीजें बनाना बच्चों को पसंद भी होता है। क्योंकि बच्चे जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। इसलिए बच्चों में क्रिएटिविटी की आदत डाल कर मोबाइल फोन से दूर रखा जा सकता है।
बच्चों के साथ समय बिताना है बहुत जरूरी। | Stop Mobile Phone Addiction in Kids.
आजकल पेरेंट्स अपना स्वयं मोबाइल में ही व्यस्त रहते हैं। और बच्चों के साथ टाइम नहीं बिताते हैं। यह सबसे बड़ा कारण है कि बच्चों को मोबाइल की आदत लग जाती है। इसलिए हमेशा अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। उन्हें अकेला फील नहीं कराना चाहिए। उनके साथ शाम के समय स्वयं भी खेलना चाहिए। उनसे स्कूल, होमवर्क और अन्य सभी विषयों पर चर्चा करनी चाहिए जिससे आप और बच्चा दोनों ही व्यस्त रहेंगे।
कहानियों के द्वारा बच्चों को समझाएं।

बच्चों को कहानियां सुनना बेहद पसंद होता है। लेकिन आजकल पेरेंट्स स्वयं मोबाइल में ही बिजी रहते हैं और बच्चों की तरफ इतना ध्यान नहीं दे पाते हैं जितना देना चाहिए।इसलिए हमेशा अपने बच्चों के लिए समय निकालें। बच्चों को प्रेरणादायक कहानियां सुनाएं,और कहानी के माध्यम से बच्चों में अच्छी आदतें डालें। उन्हें कहानियां द्वारा अच्छे और बुरे का फर्क सिखाएं। और यह शिक्षा भी दें कि समय का सदुपयोग करने और टाइम बर्बाद करने से क्या होता है।
स्वयं बच्चों के लिए एक सीख बनें।
बच्चे जैसा देखते हैं वह वही व्यवहार करते हैं।अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मोबाइल ज्यादा ना देखे तो पहले आप स्वयं ज्यादा मोबाइल देखने की आदत छोड़ दें। स्वयं आप अच्छे काम करें जैसे किताबें पढ़ें। बच्चों की तर्कशक्ति, स्मर्णशक्ति बड़े वह गेम खेलें। और घर का माहौल खुशनुमा बनाएं।आप स्वयं बच्चों के लिए एक सीख बनें।
घरेलू कामों में उनका सहयोग ले।

खाली समय में बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार घरेलू कार्य भी सौंपे। जैसे अपनी चीजों को अरेंज करना, फूलों में पानी डालना,अपने छोटे-छोटे काम स्वयं करना आदि। इन आदतों से बच्चे आत्मनिर्भर भी बनेंगे और अपना समय मोबाइल में ही नहीं बिताएंगे। बच्चे जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। इन छोटे-छोटे कामों को करने में उन्हे आनंद आता है। और उनमें सहयोग की भावना का विकास भी होता है।
आउटडोर गेम्स के प्रति बच्चों में रुचि जगाएं। | Baccho se Mobile kaise dur rakhe?

आजकल बच्चे मोबाइल में ही अपना समय व्यतीत करते हैं। उन्हे आउटडोर गेम्स में ज्यादा रुचि नहीं होती है। आउटडोर गेम्स बच्चे के स्वास्थ के लिए बहुत जरुरी है। इसलिए हमेशा बच्चो में शाम के समय कोई न कोई आउटडोर गेम खेलने की आदत जरुर डालें। ऐसा करने से बच्चों में फुटबॉल, क्रिकेट , बॉलीबॉल,बैडमिंटन आदि गेम्स के प्रति रुचि पैदा होगी। और वह मोबाइल से दूर रहेंगे।
बच्चों का टाइम टेबल निश्चित करें।
सभी पैरेंट्स के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह अपने बच्चों का टाइम टेबल निश्चित करें। उन्हें समय से उठना, सोना,पढ़ना, खाना,tv देखना, गेम्स खेलना आदि सभी चीजों को टाइम से करना सिखाएं। इससे बच्चे समय के पाबंद बनेंगे। और समय के महत्व को पहचानेंगे।
अपने फोन में हमेशा ऑटो लॉक लगा कर रखें।
हमेशा अपने फोन को लॉक करके रखें। उसमें पासवर्ड डालें और यह पासवर्ड बच्चों को ना बताएं। इससे अगर बच्चे को मोबाइल में कुछ देखना भी हो तो वह आपकी परमिशन से ही फोन खोल सकेंगे। और आपकी अनुपस्थिति में फोन पर व्यस्त नहीं रहेंगे। बच्चों के लिए फोन देखने की अवधि आधे घंटे से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए।
बच्चों में मोबाइल फोन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब। FAQ About use of smartphone in kids
1-बच्चों में मोबाइल फोन ज्यादा देखने से क्या प्रभाव पड़ता है?
बच्चों पर मोबाइल फोन ज्यादा देखने से आंखें कमजोर होना, डिप्रेशन, नींद न आना, मोटापा, फोन की लत लगना और शारीरिक विकास की गति धीमी होना होता है।
2-क्या आप जानते हैं बच्चे मोबाइल ज्यादा क्यों देखते हैं? Bachoo Main Mobile Phone ki Lat kaise Door Kare?
छोटे बच्चे मोबाइल का उपयोग ज्यादातर गेम खेलने के लिए करते हैं। क्योंकि स्वयं माता पिता मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। बच्चे भावात्मक रुप से कमजोर होते हैं, उन्हें लगता है कि मोबाइल मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन है। और बच्चे बड़ो को जो करते देखते हैं वह भी स्वयं वही करते हैं।
3-क्या आप जानते हैं बच्चों को मोबाइल कितनी देर देखना चाहिए? Baccho se Mobile kaise dur rakhe?
अगर जरुरी हो तभी बच्चों को मोबाइल दें। 1 घंटे से ज्यादा देर तक मोबाइल बच्चों को नहीं देखना चाहिए। लगातार मोबाइल स्क्रीन देखते रहने से बच्चों के मस्तिष्क में बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
इनसे सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें।
1. 4 से 10 साल की उम्र के बच्चों को बनाएं अनुशासित, सिखाएं अच्छी आदतl
2. क्या आपके शिशु की है पहली गर्मी ? बरतें ये 4 सावधानियांI
3. मोबाइल फ़ोन (स्मार्टफोन) के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर प्रभाव।