benefits of jaggery in hindi Gud hai khoobiyon ka bhandar gud khane ke fayde Gud for Eyes in hindi Gud for Bones in hindi दोस्तों सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है। साथ ही खाने का भी। सर्दियों के सीजन में भूख भी ज्यादा लगती है और लोग पराठे, मिठाइयां,तली,भुनी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं। गरमा गरम यह सब चीजें सर्दियों के मौसम में स्वादिष्ट भी लगती हैं। इसी के साथ- साथ चिक्की, गजक, गुड़ सभी चीजें सर्दियों के मौसम में अच्छी लगती हैं।
दोस्तों आज हम इन्हीं चीजों में से एक ऐसी चीज की बात करने जा रहे हैं जो बहुत अधिक गुणकारी है। दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं गुड़ के बारे में। स्वाद में मीठे गुड़ में गुणो की खान भरी हुई है। ये सेहत, शरीर, और त्वचा के साथ-साथ कई चीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।आयुर्वेद में तो गुड़ के कई फायदे बताए गए हैं और इसे दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। तो चलिए दोस्तों आज बात करते हैं गुड़ के फायदों के बारे में।
गुड़ में न्यूट्रिशन की मात्रा। — Nutrition’s in Gud hindi — Gud khane ke fayde – benefits of jaggery in hindi.
1. 100 gm गुड़ : 383 Cal. (Calories)
2. प्रोटीन : 0.4 gm
3. सुक्रोज: 65-85 gm
4. आयरन : 11 mg
5. मैग्नीशियम : 70-90 mg
6. पोटैशियम : 1050 mg
7. फैट : 0.1 gm
8. मैंगनीज: 0.2-0.5 mg
8-फ्रैक्टोज और ग्लूकोज : 10-15 gm
gud khane ke fayde
सर्दी जुकाम होने पर गुड़ का सेवन है फायदेमंद। — Gud for cold in hindi.

सर्दी का मौसम आते ही मौसम परिवर्तन के कारण हम सभी को सर्दी,जुकाम जैसी दिक्कतें होने लग जाती हैं। इसके लिए हम कई दवाइयों का भी सेवन करते हैं। कई बार तो हमारा यह सर्दी जुकाम बहुत लंबा भी रह जाता है। सर्दी होने पर गुड़ का सेवन करना बहुत ही अधिक फायदेमंद होता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए यह सर्दी जुकाम होने पर हमें फायदा पहुंचाता है।इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका काढ़ा भी बना कर पी सकते हैं।खांसी से बचने के लिए सर्दियों में चीनी के बजाय गुड़ खाना चाहिए।
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में सहायक है गुड़। — Gud for health.
गुड़ में विटामिन A, विटामिन B, सुक्रोज, कैल्शियम, ग्लूकोज, आयरन, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम आदि तत्व मौजूद होते हैं। गुड़ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में गुड़ का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। क्योंकि गुड़ में आयरन, फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं।यदि आपको थकान महसूस हो रही हो तो ऐसे में गुड़ का सेवन लाभदायक होता है।
गुड़ को आप पानी, दूध,चाय किसी के साथ भी ले सकते हैं।यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए एनीमिया के शिकार लोगों को चीनी की जगह पर गुड़ खाने की सलाह दी जाती है
गुड़ के सेवन से होती है इम्यूनिटी स्ट्रांग।– Gud se immunity Strong.

बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करने वाले लोगों को भी गुड़ बहुत फायदा करता है।दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो, तुरंत गुड़ खायें थकान कुछ ही देर में दूर हो जाएगी। नियमित रूप से थोड़ा गुड़ रोज़ खाना चाहिए। यह बहुत फायदा करता है।गुड़ में विटामिन सी और जिंक पाया जाता है। विटामिन सी के चलते शरीर की इम्यूनिटी बेहतर होती है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है।
इसके अलावा गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक एवं सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह फ्री रेडिकल की क्षति को रोकने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
गैस, एसिडिटी,और कब्ज की समस्या होने पर गुड़ का सेवन है फायदेमंद। -Benefits of jaggery in hindi.
गुड़ में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। यह पेट की कब्ज की समस्या को दूर करता है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।आपके पेट में कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या है, तो गुड़ खाने से आपको फायदा मिलेगा। खाने के बाद गुड़ खाने से पाचन शक्ति अच्छी रहती है और भूख खुलती है। गुड़ को पेट के रोगियों के लिए रामबाण भी कहा जाता है।
गुड़ में फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है।अगर आप भोजन के बाद गुड़ खाते हैं तो इससे पेट को फिट रखने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है।
आंखों के लिए भी फायदेमंद है गुड़ का सेवन। –Gud for Eyes in hindi.

अगर आपको आंखों की समस्या है तो आप रोजाना गुड़ का सेवन कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं गुड़ आंखों के लिएभी बहुत फायदेमंद है।सही मात्रा में गुड़ खाने से आंखें कमज़ोर होने से बची रहती हैं। इसके साथ ही आंखों की रोशनी अच्छी बनी रहने में मदद मिलती है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद। — Gud for Bones in hindi.
गुड़ खाने से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फो्रस पाया जाता है। यह दोनों तत्व् हड्डियों को मजबूती देने में बहुत सहायक हैं।जोड़ों में दर्द होने पर अदरक के साथ गुड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है।प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भी हड्डियों को कई तरीकों से लाभ पहुंचाते हैं।
मूड अच्छा रखने में है गुड़ सहायक। — Gud for Mood in hindi.

प्रतिदिन गुड़ का सेवन करने से यह आपके मूड को खुशनुमा बनाने में मदद करता है। क्योंकि गुड़ एक अच्छा मूड बूस्टर है।इसके अलावा माइग्रेन की समस्या में भी गुड़ फायदा पहुंचाता है। गुड़ हमारे दिमाग को स्वस्थ रखने का काम भी करता है।साथ ही नियमित रूप से गुड़ खाने से याददाश्त भी अच्छी होती है।
दोस्तों तो अब आप समझ ही गए होंगे कि गुड़ के कितने सारे फायदे हैं। गुड़ का सेवन करना हमारे लिए बहुत अधिक लाभदायक है। लेकिन इसका बहुत अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। केवल एक निश्चित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए किसी भी चीज की अधिकता फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगती है। अगर आप खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ रोज खाएं तो सेहत के लिए बेहद लाभदायक होगा।
FAQ
Q1-क्या आप जानते हैं कि 1 दिन में कितना गुड़ खाना चाहिए?

Ans. किसी भी चीज की अधिक मात्रा में सेवन करने से वह फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगती है। इसलिए 1 दिन में 50 से 60 ग्राम गुड़ खा सकते हैं।
Q2-क्या आप जानते हैं कि गुड़ खाना खाने के बाद क्यों खाना चाहिए?

Ans. वैसे तो आप गुड़ कभी भी खा सकते हैं। परंतु खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में गुड़ खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।और भोजन को पचाने में आसानी होती है।
3-गुड़ की तासीर कैसी होती है?

Ans. गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सर्दियों में अधिक उत्तम माना गया है।
इनसे सम्बंधित उपयोगी जानकारी भी हासिल करें।
१. जानिए वात दोष क्या है ? | ‘वात असंतुलन
२. कहीं आपका कोलेस्ट्रॉल भी बड़ा हुआ तो नही है?
3. Dark Circles Removal Remedy in hindi.
4. फैटी लीवर ठीक करने के 7 घरेलू उपाय |