Sardiyon Main Dahi Kaise Jamaye Dahi Jamane Ki Vidhi मैं आप लोगों को एक ऐसा (Dahi) दही जमाने का सीक्रेट बताने जा रही हूं जिससे कि आप सर्दियों में भी आसानी से अच्छा और गाडा दही जमा सकते हैं। तो जानते है अच्छा और गाढ़ा दही जमाने के लिए किन किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यानI जानते हैं दही ज़माने की तीन आसन विधियाँ I
दही ज़माने की पहली विधिI – Dahi Jamane Ki Vidhi. – Sardiyon Main Dahi Kaise Jamaye
हमें दूध को सर्दियों में थोड़ा ज्यादा गर्म करना चाहिए और थोड़ा सा जामुन लेकर उसको कैस्ट्रॉल में रखकर माइक्रोवेव में पूरी रात ढक कर रख देना चाहिए। सुबह आपको गाढ़ा और अच्छा दही तैयार मिलेगा। आप माइक्रोवेव को 1 मिनट के लिए preheat भी कर सकते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं दही हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अधिक लाभदायक है। दही में सभी ऐसे महत्वपूर्ण तत्व मौजूद रहते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए, स्किन के लिए बालों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
दही के बारे में मैं आप लोगों को एक महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहती हूं। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि हमें सर्दी के मौसम में में दही का सेवन नहीं करना चाहिए इसके सेवन से हमारे शरीर में नुकसान होता है जैसे कफ, कोल्ड आदि।
लेकिन यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है। सर्दियों में हमें दही का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे हमारी त्वचा चमकदार होती है और और हमें कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। केवल रात्रि के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए दही बच्चों के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक है हमें अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। अक्सर यह समस्या रहती है कि सर्दियों में दही जमता ही नहीं है या उतना अच्छी तरीके से नहीं जमता हैI

दही जमाने का एक दूसरा आसान तरीका। -Dahi Jamane Ki Vidhi
इसके अलावा आप दूध को गरम कर उसमें थोड़ा जामुन मिलाकर ढक्कन लगाकर आटा या चावल के डिब्बे में रख दें। और उसमें तीन या चार हरी मिर्ची की ऊपर की डंडी तोड़ कर डाल दें। इससे भी आप देखेंगे कि सुबह आपका अच्छा और गाढ़ा दही तैयार है।
आसानी से दही जमाने का एक और आसान नुस्खा। – Dahi Jamane Ki Vidhi
आप एक प्रेशर कुकर लीजिए उसे कुछ देर के लिए गर्म कीजिए, जब कुकर गरम हो जाए तो आप गैस बंद कर दीजिए। अब आप एक न्यूज़पेपर लीजिए। औरन्यूज़ पेपर को तीन या चार बार मोड़ कर इसके अंदर रख दीजिए। आपको जिस बर्तन में दही जमाना है उसमें थोड़ा सा जामुन डालकर रख दीजिए और इसमें गर्म दूध डालिए। इस बर्तन को प्रेशर कुकर के अंदर रख दीजिए और प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए ।आप देखेंगे 6 या 7 घंटे के अंदर अच्छा और गाढ़ा दही जमकर तैयार हो गया है।
इनसे सम्बंधित सीक्रेट भी जानें।
इन 5 आसान किचन हैक्स के साथ आप भी बन सकते हैं किचन किंग।
बरसाती सीजन में रखें अपने किचन को नमी से फ्रीI