How To Remove Holi Colour From Face Home Remedies | होली के रंगो से रहें सुरक्षितI

How To Remove holi colour from face home remedies how to remove holi colour from cotton clothes how to remove holi colour from nails त्योहार हमारे जीवन में नई उमंग और खुशियां लेकर आते हैं। हमारे यहां बहुत से त्योहार मनाए जाते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं रंगों के त्यौहार होली की जिसे हम सभी लोग धूमधाम के साथ मनाते हैं।होली के त्यौहार में रंगों से खेलने का अपना ही मजा है।इसीलिए तो इसे रंगों का त्योहार भी कहते हैं।लेकिन यही रंग हमारी त्वचा, बालों और आंखों के लिए नुकसानदायक भी होता है। तो चलिए बात करते हैं कि कैसे हमें होली खेलते समय अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहिए।

holi colors  remove holi colour from face home remedies holi ke colour
remove holi colour from face home remedies holi ke colour How to remove holi colour from face home remedies
Table Of Contents

होली खेलने से पहले करें ये उपाय I- Holi Khelne Se Pahle Kya kare ki Rang Na Lage.- How to remove holi colour from face home remedies.

1 .होली खेलने से पहले करें नारियल तेल का इस्तेमाल।

हमें अपनी त्वचा को रंगो के सीधे संपर्क में नहीं लाना चाहिए। क्योंकि आजकल बाजारों में कई प्रकार के कैमिकल युक्त रंग तैयार किए जाते हैं। इससे हमारी त्वचा को आंखों को और बालों को नुकसान ना हो इसके लिए हमें होली खेलने से पहले नारियल तेल को अच्छे से अपने चेहरे, बालों और हाथों पर लगा लेना चाहिए।जिससे कि रंग हमारी त्वचा पर सीधा ना जाए और इसके साथ ही आसानी से छूट भी जाए।

2. होली खेलने से पहले करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल।

होली खेलने से पहले अच्छे से अपने चेहरे और हाथों में सनस्क्रीन लगा लेना चाहिए। क्योंकि होली दिन के समय धूप में खेली जाती है। और सूर्य की किरणें सीधे हमारी त्वचा पर पड़ती है और रंगों के साथ मिलकर यह हमारी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसलिए सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करना चाहिए। जिससे कि धूप और रंगों के संपर्क में आने से हमारी त्वचा काली ना पड़े और ना ही कोई त्वचा पर नुकसान हो। इसके लिए हमें ऐसा सनस्क्रीन इस्तेमाल करना चाहिए जिसका SPF 30 हो।

3. होली खेलने से पहले करें एलोवेरा जैल का प्रयोग।

एलोवेरा जैल के प्रयोग से भी हम बहुत हद तक होली के रंगों से अपनी त्वचा का बचाव कर सकते हैं। इसके लिए होली खेलने से पहले अच्छी तरीके से अपने चेहरे पर एलोवेरा जैल लगा लीजिए,जिससे कि त्वचा सीधे रंग के संपर्क में ना आए। इसको लगाने से भी चेहरे पर लगा रंग आसानी से छूट जाता है।

4. होली खेलने से पहले करें धूप के चश्मे और कैप का प्रयोग।

होली खेलते समय हमें धूप के चश्मे और कैप आदि का भी प्रयोग जरूर करना चाहिए। क्योंकि हमारी आंख काफी सेंसिटिव होती है। कई बार अबीर, गुलाल और रंग गलती से आंखों में भी चला जाता है। जिसके कारण आंखों को नुकसान पहुंचता है। इससे बचाव के लिए धूप का चश्मा होली खेलते समय एक बेस्ट ऑप्शन है। इसी के साथ- साथ कैप का प्रयोग करके हम अपने बालों को भी रंगों से बचा सकते हैं। और होली का पूरा आनंद भी उठा सकते हैं।

होली खेलने के बाद अपनाएं ये 4 रंग ट्रिक्स छुड़ाएं I – Holi Khelne ke Baad Apnaye ye Tricks.-remove holi colour from face home remedies.

1. होली के बाद चेहरे से रंग निकालने के लिए कुछ घरेलू तरीके।

कई बार होली खेलने से हमारे चेहरे पर पक्का रंग भी लग जाता है। और वह आसानी से निकलता भी नहीं है। तो इन जिद्दी रंगों को छुड़ाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

2. दही नींबू और बेसन का इस्तेमाल से निकलेगा होली का रंग।

अपने चेहरे से रंग को छुड़ाने के लिए आप एक चम्मच बेसन लीजिए। उसमें दो-चार बूंद नीबू का रस मिलाइए और साथ ही दो चम्मच इसमें दही मिक्स कर दीजिए। इसे अच्छे से मिक्स कीजिए। इसके बाद इसे अपने चेहरे और हाथों पर लगाइए। 15 मिनट बाद थोड़ा हाथ गीला करके इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे से निकालिए।और उसके बाद आप चेहरा साफ पानी से धो लीजिए। इसके बाद आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जैल या जो भी आप माइस्चराइजर लगाते हैं उसे लगा लीजिए।

3. खीरा और गुलाब जल के प्रयोग से निकलेगा होली का रंग।

आप लोग खीरा और गुलाब जल के प्रयोग से भी आसानी से रंग छुड़ा सकते हैं। इसके लिए आप चार चम्मच खीरे का रस ले लीजिए और उसमें एक चम्मच गुलाब जल मिला दीजिए। इस मिश्रण को अपने चेहरे और हाथों पर अच्छे से लगा लीजिए। इससे भी आपके चेहरे पर लगा पक्का रंग आसानी से निकल जाएगा। और खीरे की दो पतली- पतली स्लाइस काटकर 10 मिनट के लिए आंखें बंद कर अपनी आंखों में रख दीजिए। इससे आपकी आंखों को भी बहुत सुकून मिलेगा।

4. करें ग्लिसरीन, नींबू और गुलाब जल का प्रयोग निकलेगा होली का रंग।

अगर होली खेलने के बाद आपकी त्वचा खींची -खींची और आपको फटी -फटी सी महसूस होने लगी है। तो आप रात में सोते समय दो चम्मच ग्लिसरीन में 3या4 बूंद नींबू और आधा चम्मच गुलाब की मिक्स कर अच्छे से अपने चेहरे हाथों और पैरों पर लगा दीजिए। सुबह साफ पानी से चेहरा धो लीजिए। ऐसा करने से भी आपकी त्वचा दोबारा से सॉफ्ट हो जाएगी। इसका प्रयोग आप रोज भी रात में सोने से पूर्व कर सकते हैं।ग्लिसरीन,नींबू और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा की रंगत भी निखारता है साथ ही त्वचा को कोमल और मुलायम भी बनाता है।

Leave a Comment