8 हेल्दी, रिफ्रेशिंग और आसान समर ड्रिंक्स | Refreshing summer Drinks With Easy Steps Hindi.

Refreshing summer Drinks Jaljeera Recipe in Hindi aam panna recipe shikanji masala recipe in hindi Aam Panna Recipe in Hindi Chaas Masala Recipe आइए बात करते हैं कुछ घरेलू (Summer drinks) समर ड्रिंक्स के बारे में जिनके सेवन से चिलचिलाती गर्मी में हमारे शरीर को ठंडक मिलती है।और इन समर ड्रिंक्स के सेवन से हम अपने आप को healthy और रिफ्रेशिंग रख सकते हैं। यह हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाती हैं।

गर्मियों में हमारे शरीर को पानी की अधिक आवश्यकता होती है इसलिए यह हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करती हैं। साथ ही हमें हाइड्रेट भी रखती हैं। गर्मियों में हम बाजार में उपलब्ध कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक उपयोग करते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। इसलिए आज हम बात करने जा रहे हैं कुछ आसान, हेल्दी और रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स की जो घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं। और यह आपको तरोताजा भी रखती हैं।

shikanji, jaljeera,aam panna, समर ड्रिंक्स, Samer drinks bel ka juice kaise banate hain Refreshing summer Drinks
Refreshing summer Drinks
Table Of Contents

शिकंजी घर पर कैसे बनायें ? Shikanji Masala Recipe in Hindi.

Samer drinks Shikanji Masala Recipe in Hindi
bel ka juice kaise banate hain
Shikanji Masala Recipe in Hindi at home Refreshing summer Drinks

गर्मी के दिनों में सबसे आसान तरीके की जो ड्रिंक्स तैयार की जाती है वह है नींबू की शिकंजी। यह पीने में जितनी अच्छी लगती है उतनी ही आसानी से यह  बनाई भी जाती है। इसके साथ ही यह पेय गर्मियों के मौसम में शरीर को शीतलता प्रदान करता है। और पेट की कई सारी बीमारियों में फायदा भी पहुंचाता है। नींबू में विटामिन -सी पाया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

इसे बनाने के लिए आप एक गिलास ठंडे पानी में एक नींबू निचोड़ दीजिए अब उसमें स्वाद के अनुसार चीनी और आधा चम्मच काला नमक मिला दीजिए। साथ ही इसमें 2 से 4 पत्ते पुदीने के भी डाल दीजिए इन सब को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।तैयार है आपकी बहुत ही स्वादिष्ट शिकंजी। जो कि गर्मियों में पीने में बहुत ही अच्छी लगती है। और इसे आप झटपट तैयार भी कर सकते हैं। इसमें आप चीनी की जगह एक चम्मच शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इससे यह और भी अधिक हेल्दी हो जाती है।

जलजीरा एक लाजवाब पेय करें घर पर ट्राय। Jaljeera Recipe in Hindi. Refreshing summer Drinks in Hindi

Refreshing summer Drinks  bel ka juice kaise banate hain
Refreshing summer Drinks Jaljeera Recipe in Hindi

जलजीरा एक लाजवाब पेय होने के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद भी है।यह आपकी पाचन शक्ति को उत्तम रखता है साथ ही यह आपको लू लगने से भी बचाता है।इसे हम बिना ज्यादा मेहनत किए हुए आसानी से घर पर बना सकते हैं। साथ ही यह गर्मियों के मौसम का सबसे बढ़िया रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है।इसे बनाने के लिए आप 1 लीटर पानी ले लीजिए और उसने दो नींबू का रस निचोड़ कर मिला दीजिए।

अब इसमें आधा कप पुदीना और धनिया पत्ती का मिक्सी में पेस्ट बनाकर डाल दीजिए। अब इसमें एक चम्मच काला नमक और एक चौथाई चम्मच सफेद नमक साथ ही एक चम्मच चीनी और एक चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर,  और आधा चम्मच से कम अमचूर पाउडर मिला दीजिए। इन सब को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। और 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख कर दीजिए ठंडा हो जाने पर इसे ठंडा -ठंडा पीजिए।

जलजीरा पीने से आपका पेट भी साफ रहता। है  साथ ही यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है। और लू लगने से भी हमें बचाता है। यह पीने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही अगर किसी को कब्ज की समस्या है तो जलजीरा के सेवन से वह भी दूर हो जाती है।

क्या आपको पता है जलजीरा पीने का एक और महत्वपूर्ण फायदा क्या है? Refreshing summer Drinks.

जलजीरा पीने से हम अपना वेट आसानी से कम कर सकते हैं। जलजीरा बनाने में जो भी सामग्री इस्तेमाल की जाती है वह हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होती है इसलिए इससे आसानी से वेट कम किया जा सकता है।

नारियल और तरबूज मिक्स जूस। Summer Mix drinks.

तरबूज और नारियल दोनों ही हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। और गर्मियों में तो इनका सेवन करना और भी अधिक लाभदायक है। यह हमारे शरीर को ठंडक तो पहुंचाता ही है साथ में हमारे शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। इन दोनों को मिक्स कर जूस बनाने से यह हमारे पेट के एसिड को संतुलित करता है। इसे बनाने के लिए आप एक कप तरबूज के बीज निकले हुए छोटे छोटे पीस ले लीजिए।

इसमें आप आधा कप हरे नारियल का पानी मिला दीजिए और एक चौथाई चम्मच काला नमक डाल दीजिए और चुटकी भर जीरा पाउडर मिक्स कर दीजिए इन सब को मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लीजिए। यह जूस बनकर तैयार हो चुका है अब आप इसे की सकते हैं।

जानिए क्यों है बेल का शरबत बहुत ही ज्यादा फायदेमंद। Bel Ka Juice.

बेल में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, और प्रोटीन पाया जाता हैIयह दिल और दिमाग दोनों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हैIइसके साथ ही यह पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता हैI इसलिए गर्मियों में बेल का शरबत जरूर पीना चाहिएI यह शरबत शरीर को ताजगी से भर देता है और हमें लू से भी बचाता है। इसे पीने से   कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। बेल का शरबत कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।

bel ka juice kaise banate hain बनाने के लिए आप एक पका हुआ बेल ले लीजिए इसे तोड़कर इसका पल्प निकाल लीजिएI और इसे अच्छे से हाथों से मैश कर लीजिए अब इसमें पल्प से दुगना पानी मिला दीजिएIऔर अब इसे अच्छे से एक छलनी से छान लीजिएIअब इसमें एक चम्मच चीनी,आधा चम्मच काला नमक और एक चौथाई चम्मच जीरे का पाउडर मिला दीजिएI इन सबको अच्छे से मिक्स करके इसमें एक या दो क्यूब बर्फ मिलाकर ठंडा -ठंडा सर्व कीजिए।

आम पन्ना क्यों है गर्मियों के लिए एक रामबाण । Aam Panna Recipe.

Jaljeera Recipe in Hindi aam panna recipe in hindi Refreshing summer Drinks
Refreshing summer Drinks aam panna recipe in hindi

गरमी के मौसम में तो आम आसानी से मिल जाते हैं। हम आम का कई तरीके से प्रयोग करते हैं जैसे चटनी, आचार, मुरब्बा बनाकर या फिर mango shake बनाकर। इसी तरह आम से बनने वाले एक ताजा ग्रीष्मकालीन पेय आम पन्ना की मैं बात कर रही हूं। यह एक Refreshing summer Drinks है। जो कच्चे आमों से बनती है।इसका सेवन गर्मी में किया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और शीतलता प्रदान करता है।आम पन्ना में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है।

इसे पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आम पन्ना में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जिससे यह पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है। विटामिन ए का अच्छा स्रोत होने के कारण आम पन्ना हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप 4 कच्चे आम ले लीजिए। इन्हें अच्छे से धोकर इनका छिलका और गुठली निकाल दीजिए। इन टुकड़ों को पानी में थोड़ा बॉयल कर दीजिए।

ठंडा होने पर आप एक मिक्सी में इन उबले हुवे टुकड़ों को डाल दीजिए।और इसमें 10से 12 पुदीने के पत्ते और आधा चम्मच काला नमक,एक चम्मच चीनी,आधा चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर इन सबको एक साथ पीस लीजिए। अब एक लीटर पानी में इस पेस्ट को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दीजिए।फिर ठंडा -ठंडा सर्व कीजिए। आम पन्ना गर्मियों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह हमें लू से भी बचाता है।

गर्मी के मौसम में करें छाछ या मट्ठा प्रयोग। | Chaas Masala Recipe Buttermilk Recipe.

Refreshing summer Drinks छाछ या मट्ठा गर्मियों के मौसम में बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है। इससे हमें ठंडक भी मिलती है और ये हमे तरो-ताजा भी रखता है। मट्ठा पीना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे हमारे पेट से जुड़ी समस्या से निजात मिलता है। साथ ही यह हमारे पाचन शक्ति को भी ठीक करता है। और यह आसानी से घर पर बना लिया जाता है।इसके लिए आप एक गिलास दही में एक गिलास पानी मिला दीजिए। और इसमें एक चम्मच काला नमक और एक चौथाई चम्मच भुना हुआ जीरे का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्सी में फेंट लीजिए कुछ देर फ्रिज में रख कर ठंडा -ठंडा सर्व कीजिए।

समर ड्रिंक्स से सम्बंधित कुछ सवालों के जबाब। FAQ about Summer Drinks.

1. छाछ या मट्ठा पीने का सही समय क्या है?

छाछ या मट्ठा पीने का सही समय दोपहर या सुबह का माना जाता है। इस टाइम पर इसे पीने से हमे इसके संपूर्ण लाभ प्राप्त होते हैं।

2. क्या आम पन्ना पेट के लिए औषधि का काम करता है ?

जी हां आम पन्ना गर्मी के मौसम न केवल शीतलता प्रदान करता है वल्कि आपके हाजमे को भी संतुलित करने में बहुत मददगार साबित है।

3. बेल के सरबत(Bel Ka Juice) के क्या फायदे है ?

बेल का सरबत गर्मी के मौसम न केवल शीतलता प्रदान करता है वल्कि आपके हाजमे को भी संतुलित करने में बहुत मददगार साबित है ,माना जाता है कि निमायित रूप से बेल के जूस का सेवन करने से पेट से सम्बंधित रोगो से जल्द ही छुटकारा पाया जा सकता है।

4. शिकंजी के क्या फायदे है ?

शिकंजी के सेवन से कब्ज़ सम्बन्धी समस्या का निदान संभव है। साथ ही शिकंजी की ताशीर ठंडी मानी जाती है जो आपको गर्मी के प्रकोप से बचाती है।

  इस प्रकार आसानी से आप घर पर ही Refreshing summer Drinks जूस बना सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होते हैं। कृपया पोस्ट से सम्बंधित प्रतिक्रिया कमेंट या मेल के माध्यम से साझा करने की कृपा करें। आपके सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है जो पोस्ट को बेहतर बनाने मे मदद करेगा।

इनसे सम्न्बंधित जानकारी भी हासिल करें।

  1. तरबूज के 5 अद्भुत फायदे।
  2. ध्यान कैसे करें (मेडिटेशन) ६ विशेष तरीके व फायदे ।
  3. नारियल पानी से सम्बंधित 5 जानने योग्य फायदेI

Leave a Comment