Pet Ki Charbi kamar patli kaise kare अगर आप अपने पेट की बढ़ती हुई चर्बी (Belly fat) से परेशान हैं, तो यह उपाय आपके बहुत काम आने वाले हैं। मोटापे की समस्या से तो आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं, परंतु होता ये है कि मोटापा बढ़ने से हमारे पेट की चर्बी बहुत ही जल्दी बढ़ने लगती है। और इसे कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इन सब का कारण है हमारी लाइफ स्टाइल, गलत खानपान और देर रात तक जागना परंतु फिर भी हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर 1 महीने में अपने पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।

1 महीने में कैसे कम करें (पेट की चर्बी) – Pet Ki Charbi Kam Karne Ke 10 Upay
1. गुनगुना पानी है पेट की बढ़ती हुई चर्बी (Belly fat) लिए रामबाण। -Pet Ki Charbi Kaise Ghatayein
दिन में 10 से 12 गिलास पानी पीना तो वैसे ही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। लेकिन हमें हमेशा गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो आपको गुनगुना पानी ही पीना चाहिए, क्योंकि गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करता है जिससे बॉडी फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके अलावा जब भी कभी आप चिकनाई युक्त भोजन करें, तो उसके 45 मिनट बाद आप एक गिलास गुनगुने पानी से थोड़ा तेज गर्म पानी सिप सिप करके पिएं। ऐसा करने से आपके शरीर का मोटापा तो कम होता ही है साथ ही यह बैली फैट कम करने के लिए बहुत उपयोगी है।
2. नींबू पानी और शहद से ऐसे कम करें (Belly fat) पेट की चर्बी। – Pet Ki Charbi Neembu Pani aur sahad.
पेट की चर्बी को कम करने के लिए हमें रोज सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नीबू का रस और एक चम्मच शहद को मिलाकर पीना चाहिए। 1 महीने तक लगातार यह पानी पीने से पेट की बढ़ी हुई चर्बी बहुत ही जल्दी कम होने लगती है। यह पानी पीने से हमें कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
3. इस तरह अजवाइन का इस्तेमाल कर, करें अपने वजन को कम। -Weight Loss Diet in Hindi.
हमें अपने वजन को कम करने के लिए अपने भोजन में अजवाइन को जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि अजवाइन में मोटापा कम करने वाले बहुत से तत्व मौजूद होते हैं। बैली फैट जल्दी कम करने के लिए आप अजवाइन के पानी को इस तरीके से पीजिए। इसके लिए आप 20 ग्राम अजवाइन को ले लीजिए। इसे एक गिलास पानी में पूरी रात के लिए भिगो दीजिए, सुबह उठकर धीरे धीरे इस पानी को पी लीजिए। ऐसा लगातार 10 से 15 दिन तक करने से आपके पेट की चर्बी बहुत जल्दी कम होने लगेगी और आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
4. 7 से 8 घंटे की नींद मोटापा कम करने के लिए है बहुत जरूरी। – weight loss tips in Hindi.
वजन कम करने में नींद का बहुत बड़ा योगदान है। हमें कम से कम 7 से 8 घंटे की नीद अवश्य लेनी चाहिए। अच्छी नींद लेने से तनाव तो कम होता ही है साथ- साथ इससे हमारा मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होता है, जो कि हमारे वेट लॉस में बहुत ही सहायक है। जिम, वर्कआउट और अच्छी डाइट लेने के बाद भी जिनका का वेट कम नहीं हो रहा है, उन्हें 7 से 8 घंटे की नींद लेने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नींद की कमी से ना केवल हमारे शरीर का मोटापा बढ़ता है, बल्कि शरीर में और भी कई सारी बीमारियां होने लगती हैं। इसलिए हमें पर्याप्त नींद लेना बहुत आवश्यक है।
5. फाइबर युक्त चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल। – Weight Loss ke Liye Fiber.
मोटापे की समस्या का मुख्य कारण हमारा खानपान ही है। मिलावट युक्त भोजन और जंक फूड आदि से ही हमारे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। जिससे कि, हमारे शरीर का मोटापा बढ़ता जाता है। इसे कम करने के लिए हमें अपने आहार में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। इसमें हमें रेशेदार फल, सब्जियां, सलाद और दालों का अधिक उपयोग करना चाहिए, क्योंकि फाइबर युक्त भोजन करने से हमें कब्ज की समस्या नहीं रहती है। इससे हमारा पेट साफ रहता है जिस कारण से जो अतिरिक्त फैट हमारे शरीर में जमा हो जाता है वह धीरे-धीरे कम होने लगता है। जिससे कि हमारा वजन कम हो जाता है।
6. रोजाना क्या एक्सरसाइज करें कि वजन कम हो? – weight loss exercise.
रोजाना की एक्सरसाइज हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इससे हमारा तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। पेट की चर्बी को कम करने के लिए हमें रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसमें हमें कपाल भाति, जंपिंग जैक, माउंटेन क्लाइंबर, स्टमक क्रांचेस और प्लैंक एक्सरसाइज को रोजाना 10 मिनट करने से आपका बैली फैट 1 महीने के अंदर ही बहुत कम हो जाएगा। इसके साथ साथ साइकिल चलाना भी बैली फैट कम करने में बहुत मददगार है। आप रोजाना 15 मिनट साइकिलिंग भी कर सकते हैं।

7. डिनर कैसे होना चाहिए फिट दिखने के लिए? – Dinner For weight loss in Hindi.
हमें अपने वजन को कम करने के लिए डिनर में हमेशा हल्का भोजन करना चाहिए। जिसमे कैलोरी बहुत कम मात्रा में हो। रात में ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए, साथ ही 7:00 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका मोटापा बहुत जल्द कम होने लगेगा और महीने भर में ही आपको अंतर नजर आने लगेगा।
8. भोजन करते समय जरूर रखें इन बातों का विशेष ध्यानI – weight loss diet plan in hindi.
अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमेशा खाने को चबा चबा कर और धीर धीरे ही खाना चाहिए। क्योंकि जल्दी जल्दी खाना खाने से भोजन हमारे पेट में जाकर अच्छे से डाइजेस्ट नही हो पाता है। और जो खाना डाइजेस्ट नही हो पाता है वही एक्स्ट्रा फैट के रूप में हमारे शरीर में जमा होने लगता है। जिससे कि हमारे पेट के आस पास की चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए बैली फैट को कम करने के लिए हमेशा खाने को चबाकर खाएं।
9. कहीं आपके मोटापे का कारण भी चीनी तो नही तो हो जाए सतर्कI – weight Gain diet.
पेट की चर्बी कम करने के लिए हमें मीठी चीजों का सेवन कम करना चाहिए। चीनी में फ्रैक्टोज होता है जो कि पेट के चारों ओर फैट को बढ़ाता है। इसलिए हमें चीनी का बहुत ही कम प्रयोग करना चाहिए। मीठी चीजों के सेवन से हमारे शरीर में फैट बहुत जल्दी बढ़ने लगता है, इसलिए बैली फैट कम करने के लिए मिठाइयां, बिस्किट ,चीनी आदि का सेवन कम से कम करें।
इस तरीके से इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपना बैली फैट बहुत जल्दी 1 महीने के अंदर कम कर सकते हैं। मोटापा बढ़ने से हमारे शरीर में कई बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमें हमेशा फिट रहना चाहिए।
आप भी इन टिप्स को आजमाकर अपनी पेट की चर्बी कंट्रोल रख सकते है । इस तरह की और अधिक जानकारी पाने के लिए मुझसे (www.lifewithhimani.com) से जुड़ी रहें और कमेंट के माध्यम से अपने सुझाव भी शेयर करें।
धन्यबादI
इनसे सम्बंधित जानकारी भी जरुर हासिल करें I
फैटी लीवर ठीक करने के 7 घरेलू उपायI