Modern kitchen Tips In Hindi | किचन को कैसे चमकाएं और रखें जर्म फ्री। | 6 Tricks to Keep Your Kitchen Shiny Germ-Free.

kitchen tips in hindi आज बात करते हैं कि कैसे हम अपने किचन को कैसे चमकाएं और रखें जर्म फ्री। हमारे स्वास्थ्य का खजाना किचन में ही छुपा हुआ होता है। और हमारी सेहत का रास्ता किचन से ही होकर गुजरता है। वैसे तो घर की हर जगह साफ सुथरी ही होनी चाहिए। परंतु किचन की सफाई पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि घर में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया किचन में ही होते हैं। अगर किचन साफ सुथरी नहीं होगी तो घर बीमारियों का अड्डा बन जाएगा। तो आइए आज बात करते हैं कि कैसे हम अपने किचन को साफ और जर्म फ्री रख सकते हैं।

kakroch marne ki dawa frij microwave in hindi
kitchen tips in hindi microwave in hindi frij tiles kaise saaf karen kakroch marne ki dawa

किचन सिंक की सफाई है बेहद जरूरी।

किचन में सबसे ज्यादा कीटाणुऔर कॉकरोच सिंक में ही पनपते हैं।इसलिए किचन सिंक की सफाई जरूर करनी चाहिए। इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट दो चम्मच विनेगर और एक चम्मच नमक डालकर सिंक को रोज साफ करना चाहिए। सिंक के पाइप को साफ रखने के लिए उसमें गरम पानी और बेकिंग पाउडर डालकर साफ करना चाहिए। जिससे पाइप में जमी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाए। इस तरीके से सफाई करके आपका सिंक चमकने लगेगा। सिंक को साफ करने के बाद हमेशा उसे साफ और सूखे कपड़े से जरूर पोंछ लेना चाहिए।

किचन डस्टबिन को हमेशा रखें साफ।

किचन डस्टबिन हमेशा साफ सुथरा ही होना चाहिए।किचन डस्टबिन में हमेशा डस्टबिन थैलियों का इस्तेमाल करें। और इन थैलियों को रोज बदलें। सप्ताह में 1 दिन गरम पानी, विनेगर और सर्फ से डस्टबिन को अच्छे से साफ करें।फिर उसे धूप में अच्छे से सूखा कर इसमें डस्टबिन बैग लगाकर रखें। ऐसा करने से आपका डस्टबिन साफ़ और जर्म फ्री भी रहेगा।

गैस चूल्हे की सफाई में दें विशेष ध्यान।

kitchen tips in hindi
kitchen tips in hindi

गैस चूल्हे में रोज खाना बनता है इसलिए यह जल्दी गंदा भी हो जाता है। इसलिए नियमित तौर पर इसकी सफाई करनी चाहिए। और सप्ताह में 2 दिन तो गैस चूल्हे की विशेष सफाई करनी ही चाहिए। इसके लिए इसमें गरम पानी और बेकिंग सोडा छिड़क दें। फिर 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रहने दें।इसके बाद ब्रश या स्क्रब की सहायता से अच्छे से रगड़ कर तेल या अन्य चीजों के निशान छुड़ा लें। इसके बर्नर में छुपी गंदगी को पिन या सूई से साफ करें। उसके बाद गरम पानी, बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट का पेस्ट तैयार कर बर्नर को साफ करें।इस तरीके से आप अपनी गैस चूल्हे की सफाई अच्छी तरीके से कर सकते हैं।

कैसे करें माइक्रोवेव की सफाई। | Microwave kaise Saaf Karen

कई बार हम किचन की हर जगह की तो सफाई करते हैं परंतु माइक्रोवेव पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। माइक्रोवेव में खाना बनाने और गर्म करने के कारण इसमें से स्मैल आने लगती है। इसलिए इसकी सफाई करना बहुत जरूरी है। नहीं तो इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसके लिए आप आधा कटा हुआ नींबू का टुकड़ा रात भर के लिए माइक्रोवेव में रख दें। और माइक्रोवेव का दरवाजा खुला छोड़ दें।

सुबह माइक्रोवेव का दरवाजा बंद कर दें। और अब इसे 30 सेकंड के लिए बॉयलर पर चलाएं। इसके बाद नींबू बाहर निकाल दें।और अंदर गरम पानी से साफ करें। और माइक्रोवेव के बाहरी हिस्से को कीटाणु नाशक वाइप्स से पोंछे। माइक्रोवेव को हफ्ते में दो बार इस तरीके से  जरुर साफ करना चाहिए।

फ्रिज की सफाई रखना न भूलें। | Fridge ko kaise saaf karen | Frij

फ्रिज को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।फ्रिज को साफ करने के लिए आधा कटा नींबू में थोड़ा नमक मिलाकर दाग लगे जगहों पर रगड़ लें। ऐसा करने से दाग धब्बे भी दूर होंगे और फ्रिज से आने वाली दुर्गंध भी दूर हो जाएगी। सड़ी गली सब्जियां को फ्रिज में ना रखें। उन्हें फ्रिज से बाहर कर निकाल दें।और फ्रिज के बाहरी हिस्से की भी सफाई करें। फ्रिज में आने वाली दुर्गंध को दूर करने के लिए हमेशा कटा हुआ नींबू फ्रिज में रखें।

कैसे करें टाइल्स की सफाई। | Tiles Kaise Saaf Karen?

tiles kaise saaf karen
tiles kaise saaf karen

हमेशा टाइल्स, फर्श को साफ सुथरा रखें। चमचमाते टाइल्स रखने से घर भी चमकदार नजर आता है। और कीटाणु मुक्त भी रहता है। इसलिए फर्श की सफाई रखना बहुत जरूरी है।टाइल्स की सफाई करने के लिए गर्म पानी में विनेगर और डिटर्जेंट डालकर अच्छे से साफ करें। और कभी कभी घर में नमक का पोछा लगाएं। इसके अलावा टाइल्स क्लीनर से भी  सफाई कर सकते हैं।

इन छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखकर  किचन को चमकाएं और रखें जर्म फ्री I साफ सुथरा और जर्म फ्री किचन आपके परिवार के स्वास्थय के दृष्टिकोण से बेहतर माना जाता है।।

किचन से समबन्धित सवालों के जबाबI

1-अगर आपके किचन में काक्रोच हो गए हैं तो क्या करें?

अगर किचन में काक्रोच हैं तो आप तीन बड़े चम्मच बोरिक पाउडर में तीन बड़े चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर रख लें। फिर दूध से इस आटे को गूथ लें। फिर इस आटे की छोटी छोटी गोलियां बनाकर जहां जहां काक्रोच हों वहां रख दें। काक्रोच आने बंद हो जाएंगे।

2- घर के फर्श में नमक का पोछा क्यों लगाना चाहिए?

घर के फर्श में नमक का पोछा लगाने से एक तो घर जर्म फ्री रहता है। दूसरा इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

ये जानकारी भी हासिल करें।

इन 5 आसान किचन हैक्‍स के साथ आप भी बन सकते हैं किचन किंग।

वाशिंग मशीन हैक्स।

सर्दियों में दही कैसे जमाए।

Leave a Comment