अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। | Mahila Diwas Manane ke Peche Karan?

Mahila Diwas Manane ke Peche Karan Clara Zetkin Kon hai Mahila Diwas ki Theam kya Hai अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस International women’s day) 8 मार्च को मनाया जाता है। सबसे पहले 1909 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। पूरे विश्व में महिलाओं के प्रति आदर सम्मान और प्यार को दर्शाते हुए इस दिन को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना शुरू किया था। इस दिन महिलाओं को उनके प्रति सम्मान दिखाते हुए आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कब हुआ?- Mahila Diwas Ka Ayojan Kab Hua.

इस आयोजन की शुरुआत तब से हुई जब न्यूयॉर्क शहर में 15 हजार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने और बेहतर वेतन और वोट डालने की मांग की थी। और अपनी इन मांगो के लिए महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन निकाला था। आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। परंतु पुराने समय में ऐसा नहीं था उनके ऊपर कई प्रकार के प्रतिबंध लगे थे। महिलाएं चार दिवारी का ही हिस्सा समझी जाती थी।

(women’s day) क्लारा जेटकिंन कौन थी?- Clara Zetkin Kon hai.

इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बनाने का विचार क्लारा जेटकिन नाम की महिला के दिमाग में आया था। और क्लारा जेटकिन ने 1910 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत की थी।क्लारा जेटकिन का जन्म 5 जुलाई  1857 को जर्मनी में हुआ था।

इतिहास रचने वाली 12 भारतीय मूल की महिलाए। क्लारा जेटकिंन Mahila Diwas ki Theam kya Hai Clara Zetkin Kon hai Mahila Diwas Manane ke Peche Karan
इतिहास रचने वाली 12 भारतीय मूल की महिलाए। क्लारा जेटकिंन Mahila Diwas ki Theam kya Hai Clara Zetkin Kon hai Mahila Diwas Manane ke Peche Karan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले रंग। |- Mahila Diwas Ko Prasarshit karne wale Rang.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले कुछ रंग भी हैं। और यह रंग है बैगनी, हरा और सफेद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के मुताबिक बैगनी रंग न्याय और गरिमा को दर्शाता है। और हरा रंग उम्मीद को दर्शाता है। और सफेद रंग शुद्धता का सूचक माना जाता है।  तीनों रंग का अपने आप में बहुत महत्व है।

पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है। – Mahila Diwas Kaise Manaya Jata Hai.

पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन रूस सहित अन्य कई देशों में आज के दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। रूस में इस दिन फूल या फूलों का गुलदस्ता भेंट किया जाता है। भारत में तो महिलाओं का सम्मान युगों से चला आ रहा है। इटली में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लोग एक दूसरे को फूल भेंट करते हैं। अमेरिका में तो मार्च के महीने को महिला इतिहास का महीना माना जाता है। इस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करते हैं।

भारत में तो महिलाओं का सम्मान युगों से चला आ रहा है। भारत वासियों का तो यह मानना है जहां पर नारी की पूजा होती है और उनका सम्मान होता है वहां पर देवता निवास करते हैं। इस देश में इस दिन महिलाओं के सम्मान में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम। –Mahila Diwas ki Theam kya Hai.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को प्यार और सम्मान देना ,तथा उनके अधिकारों को बढ़ावा देना है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है। इस बार का विषय या थीम है एक स्थाई कल के लिए, आज लैंगिक समानता जरूरी। (Break the Bias). इससे पहले 2021 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम थी (चुनौती के लिए चुने)I

(international women’s day 2022) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस _महिलाओं पर कही गई महान लोगों द्वारा बहुत ही सुंदर  5 पंक्तियां।

1-किसी भी सभ्यता का आंकलन औरतों के व्यवहार से किया जा सकता है।

-राल्फ वाल्डो इमर्सन

2-किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती है।

– बी.आर . अंबेडकर

3-अगर एक आदमी को शिक्षित किया जाता है तब एक आदमी ही शिक्षित होता है। लेकिन जब एक औरत को शिक्षित किया जाता है तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है।

– ब्रिघेम यंग

4-कोई भी राष्ट्र उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंच सकता, जब तक कि उस राष्ट्र में महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त ना हो।

-मोहम्मद अली जिन्ना

5-पुरुष अपना भाग्य नियंत्रित नहीं करते। उसके जीवन में मौजूद औरत अपने गुणों से उसके लिए भाग्य निर्माण करती है।

-मार्क्स

इन हस्तियों सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें।

इतिहास रचने वाली 12 भारतीय मूल की महिलाए।

अशनीर ग्रोवर (शार्क टैंक इंडिया के जज ) का जीवन से जुड़ी 10 बातें। 

वह महिलाएं जिन्होंने चुनौतियों का सामना डटकर किया।

अनुपम खेर का जीवन परिचय, बायोग्राफीI

3 thoughts on “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। | Mahila Diwas Manane ke Peche Karan?”

Leave a Comment