kabj se chutkara Kabj Ke Liye Gharelu Upay kabz ke lakshan Anjeer for Constipation in Hindi Alsi Seeds for Constipation in Hindi कब्ज एक बहुत बड़ी समस्या है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि अगर हमारा पेट साफ नहीं रहता हमें कब्ज की प्रॉब्लम रहती है तो हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि पेट से ही सारी समस्याएं शुरू होती हैं। इसलिए बहुत जरूरी है पेट का साफ होना। आजकल की लाइफ स्टाइल के चलते हम ऐसी चीजें ज्यादा खाते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसी कारण हमें कब्ज की प्रॉब्लम रहती है।
अगर हमें कब्ज की प्रॉब्लम होगी तो अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। पेट साफ ना होने के कारण हमारे चेहरे का भी आकर्षण कम होने लगता है। इसलिए पेट साफ होना बहुत जरूरी है तो आइए दोस्तों आज इसी टॉपिक पर बात करते हैं।
कब्ज क्यों होती हैं ? — kabz ke Karan.

कब्ज होने का प्रमुख कारण है हमारी अनियमित दिनचर्या का होना। अपने लिए समय ना निकालना,व्यायाम ना करना भोजन में फायबर (Fibers) का अभाव।किसी तरह की शारीरिक मेहनत न करना,आलस्य करना, शारीरिक काम के बजाय दिमागी काम ज्यादा करना। पानी कम मात्रा में पीना। भोजन को कम चबाकर खाना, खाना खाते ही बिस्तर पर लेट जाना आदि।
कब्ज होने के लक्षण। –kabz ke lakshan.
1-पेट में गैस बनना।
2-मल का सख्त (कठोर) एवं सूखा होना।
3-पाचन खराब होना।
4-सांस से बदबू आना।
5-पेट में भारीपन महसूस होना।
6-शौच के बाद भी पेट साफ नहीं होना ।
7-जुबान का रंग सफेद या मटमैला होना
8-नियमित रूप से मल त्याग नहीं होना।
9-कभी-कभी मतली और उल्टी होना।
10-मुंह में छाले पड़ना। आदि
कब्ज से छुटकारा पाने के घरेलू इलाज। — kabj se chutkara pane ka gharelu upay.

कब्ज एक बहुत बड़ी समस्या है। जैसा कि हम सभी लोग जानते ही हैं कब्ज होने की वजह से बहुत सारी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव करके इस समस्या को रोकना चाहिए। नहीं तो लगातार लंबे समय तक यह समस्या होने से आगे चलकर इससे जुड़ी अन्य समस्याएं होने लगती हैं। इन घरेलू उपायों द्वारा आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
१. अरंडी का तेल। — Arandi Oil For Constipation
आप एक गिलास गुनगुना पानी लीजिए और इसमें आधा कटा हुआ नींबू का रस और एक चम्मच अरंडी का तेल मिक्स करके इस पानी को पी लीजिए। कब्ज की प्रॉब्लम होने पर इससे फायदा मिलता है। यह पानी पेट पर जाकर मल को पतला और मुलायम करता है जिस कारण कुछ समय बाद शौच के समय पेट पूरी तरह साफ होता है। इस पानी का सेवन सुबह करना ज्यादा फायदेमंद रहता है ।
२. त्रिफला का सेवन। –Triphala for Constipation.
आंवला, हरड़ व बहेड़ा नामक तीन फलों को समान मात्रा में मिलाकर त्रिफला चूर्ण बनाया जाता है। जो कि पेट को साफ करने के लिए बहुत ही कारगर है। त्रिफला को कब्ज के लिए रामबाण भी माना जा सकता है। आप रात में सोने से पूर्व एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच त्रिफला चूर्ण मिला लें और इस पानी को पी लीजिए। इसके बाद आप कुछ भी ना खाएं। सुबह आपका पेट एकदम से साफ हो जाएगा।
3. अंजीर का प्रयोग। — Anjeer for Constipation in Hindi.

अगर आपको कब्ज की प्रॉब्लम रहती है तो आपके लिए अंजीर भी एक बहुत अच्छा विकल्प है। अंजीर में फाइबर पाया जाता है जो कि पेट के लिए बहुत अच्छा है। यह मल को मुलायम करता है। इसके सेवन से भी कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए आपको दो अंजीर रात में आधे गिलास पानी में भिगो कर रख देने हैं। सुबह उठकर आप इस पानी को पी लीजिए और अंजीर को चबाकर खा लीजिए। ऐसा करने से भी आपकी कब्ज की प्रॉब्लम बहुत जल्दी समाप्त हो जाएगी।
4. पानी है बहुत ही ज्यादा फायदेमंद। — Water for Constipation.
जब हम पानी कम पीते हैं तभी हमें कब्ज की प्रॉब्लम होती है। पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। दिन भर में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। जिनको भी कब्ज की समस्या रहती है पेट साफ नहीं रहता है, पेट हल्का भारी भारी लगता है उनको हमेशा हल्का गुनगुना पानी दिन भर में 10 से 12 गिलास जरूर पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर को स्वस्थ तो रखता ही है साथ ही पानी पीने से हानिकारक टॉक्सिन शरीर से बाहर निकलते हैं। जिस कारण से हमारे चेहरे पर चमक भी बनी रहती है।
5. फाइबर युक्त भोजन को करें अपनी डाइट में शामिल। — Fiber Diet for Constipation
कब्ज की प्रॉब्लम होने का मुख्य कारण हमारी अनियमित दिनचर्या, भोजन में फाइबर की कमी, शारीरिक गतिविधि की कमी ही है। इसलिए हमेशा फाइबर युक्त भोजन करें। अपनी डाइट मे रेशेदार फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। दालों का सेवन करें। कब्ज की समस्या होने पर मैदे से बने हुए खाद्य पदार्थों को ना खाएं। और बार-बार खाने की आदत से बचें। क्योंकि अगर हम बार-बार बिना भूख के भी खाते ही रहेंगे तो वह हमारे शरीर में पचेगा नहीं जिस कारण हमें कब्ज की समस्या होने लगती है।
६. अलसी का सेवन। — Alsi Seeds for Constipation in Hindi.

कब्ज की समस्या होने पर अलसी भी बहुत फायदा करती है।क्योंकि इसमें ओमेगा 3 और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अलसी हमारे स्वास्थ्य और मस्तिष्क दोनों के लिए बहुत अच्छी है।इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप अलसी के बीज का पाउडर बना लें और एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच अलसी पाउडर मिक्स करके 1 घंटे के लिए छोड़ दें।उसके बाद इस पानी को पी लीजिए। आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलेगा। इसके साथ ही आप दही में भी अलसी के बीज या अलसी का पाउडर मिक्स करके खा सकते हैं। इससे भी कब्ज की समस्या दूर होती है। दही का सेवन कभी भी रात के समय ना करें।
७. बेल का फल। — Bel for Constipation.
बेल का फल भी कब्ज होने पर फायदा करता है। आप कब्ज होने पर बेल का शरबत बनाकर पी सकते हैं। या फिर इसका गूदा निकालकर भी खा सकते हैं। दोनों ही तरीके से यह कब्ज को दूर करता है। बेल का फल वैसे भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। बेल की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह पेट को ठंडा रखता है।
8. भिन्डी का प्रयोग I — Bhindi for constipation.
भिन्डी को चीरकर पूरी रात एक जग या बढे फ्लास्क में पानी में भिगोकर छोड़ देंI सुबह उठकर भिन्डी को निकाल दें और सारा पानी पी लेंI दो दिन में आपको फर्क खुद महसूस होने लगेगा I इस प्रयोग को एक महीने तक आजमाने पर कब्ज़ छू मंतर हो जायेगाI
किन चीजों का परहेज करें कब्ज में। — Kabj Ke Liye Gharelu Upay.

1-कब्ज होने पर सबसे पहले तो अपनी जीवन शैली में थोड़ा बदलाव लाएं सुबह उठकर 30 मिनट का व्यायाम जरूर करें।
2-मैदे से बनी चीजों को बिल्कुल ना खाएं।
3-अधिक तैलीय एवं मिर्च-मसालेदार वाले भोजन से दूर रहें।
4-समय पर भोजन करें, तथा पहले किए हुए भोजन के पचने पर ही दूसरी बार भोजन करें।
5-कब्ज में न खाएं प्रोसेस्ड फूड।
6-दूध और चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से परहेज करें।
कब्ज से जुड़े सवाल (FAQ about constipation)
Q.1-ज्यादा समय तक कब्ज होने से कौन सी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है?
A. ज्यादा समय तक कब्ज होने से बवासीर होने का खतरा बढ़ जाता है।
Q.2-कब्ज होने पर कौन- कौन से योगासन करने चाहिए?
A. कब्ज होने पर पवन मुक्तासन , हलासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, मयूरासन, बालासन ये सभी आसन कब्ज होने पर करने चाहिए। फायदा मिलेगा।
Q.3-कब्ज होने के क्या कारण हैं?
A. कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण हमारी खराब जीवन शैली है। जिनमें पानी की कमी, शारीरिक गतिविधि की कमी, पोष्टिक चीजों की कमी और जंक फूड की अधिकता है।
इनसे सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें।
अब एसिडिटी होगी चुटकियों मैं गायब।
फैटी लीवर ठीक करने के 7 घरेलू उपाय.
आपका कोलेस्ट्रॉल तो ठीक है ना?