jeevan main khush rahne ke 14 mool mantra | जीवन में हमेशा खुश कैसे रहें।

jeevan main khush rahne ke 14 mool mantra dukhi hone par kya kare jab man udas ho to kya kare Depression se kaise Nikle in Hindi Dukhi Man ko Kaise Shant Karen Dukhi Hone Par kya kare दोस्तों हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई परेशानी जरूर है। इन परेशानियों के चलते हम अपनी जिंदगी में जूझते रहते हैं।इन परेशानियों की वजह से हमारी लाइफ डिस्टर्ब रहती है।

khush rahne ke 14 mool mantra
khush rahne ke 14 mool mantra

हम अपने लिए नहीं बल्कि अपनी परेशानियों पर ज्यादा उलझे रहते हैं।क्या हमने जीवन इसीलिए पाया है कि हम इन परेशानियों में रहें। जिंदगी की कशमकश में फंसे रहें। नहीं दोस्तों हमें अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाना चाहिए। हमेशा जीवन में खुश रहना चाहिए। पर यह खुशी कैसे पाएं आज इसी टॉपिक पर बात करते हैं।

Table Of Contents

खुश रहने के 14 मूल मंत्रI –(khush rahne ke 14 mool mantra)

1. स्वस्थ रहना है खुश रहने का मूल मंत्र। — (jab man udas ho to kya kare)

कोई भी इंसान तभी खुश रह सकता है जब वह पूरी तरीके से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो। इसलिए इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ आदतों को पालना चाहिए। हमें अपने लिए, अपने स्वास्थ्य के लिए एक घंटा जरुर निकालना चाहिए।यकीन मानिए हमारा बेहतर स्वास्थ हमारे जीवन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डालता है।

2. अपनी तुलना दूसरों से ना करें।

खुश रहने का दूसरा तरीका है कि हम कभी भी अपनी तुलना दूसरे के साथ ना करें।हर किसी का अपना अपना व्यक्तित्व होता है, और अपना अपना स्वभाव होता है। हर कोई व्यक्ति समान नहीं हो सकता। यही असमानता ही हमें एक दूसरे से भिन्न बनाती है।यदि आप वास्तव में खुश रहना चाहते हैं तुम खुद को बेहतर बनाना सीखें ना कि किसी और व्यक्ति से अपनी तुलना करें। तुलना करने से हमारे मन में हीन भावना जन्म लेती है। जो हमें कभी भी खुश होने नहीं दे सकती।इसलिए कभी भी अपनी तुलना दूसरे से ना करें। आप जो है सर्वश्रेष्ठ हैं।

3.आत्मनिर्भरता।

खुश रहने के लिए बहुत जरूरी है आत्मनिर्भर होना। खुश रहने का यह सबसे बड़ा राज है। अगर हम अपने काम के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहेंगे तो जरूरी नहीं है कि वह काम पूरा हो। जिस वजह से अंत में हमें दुख होगा। इसलिए आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। आत्मनिर्भर होने से हम अपने अनुसार अपना काम स्वयं करेंगे अपनी जरूरतें स्वयं पूरी करेंगे तो हम हमेशा खुश रहेंगे।

4. अपना कैरियर का चुनाव स्वयं करें।

जिंदगी में कुछ पाने के लिए और पाकर खुश होने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने कैरियर का चुनाव अपनी रूचि के अनुसार करें। ऐसा करने से आप उस काम में अपना बेस्ट भी देंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम अपने कैरियर का चुनाव अपने माता-पिता या परिवार की खुशी के अनुसार करते हैं जो कि गलत है। जिसमें कि हम खुश नहीं रह सकते। हम उसी  चीज में ज्यादा सफल होते हैं जिसमें हमारा इंटरेस्ट होता है। और उसी में हमें खुशी भी प्राप्त होती है। इसलिए कैरियर का चुनाव करते हुए अपनी पसंद का ध्यान रखें।

5. अपना लक्ष्य निर्धारित करें। –(Depression se kaise Nikle in Hindi)

Depression se kaise Nikle in Hindi
Depression se kaise Nikle in Hindi

जीवन का एक निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए और उस लक्ष्य को प्राप्त करना मनुष्य का कार्य।जीवन में अपना लक्ष्य हासिल करना सीखें। और हमेशा अपने गोल पर ही फोकस रखें यह इंसान को खुशी प्रदान करता है।

6. खुद पर भरोसा रखें। — (Jab Man Udas Ho to Kya Kare)

हर किसी इंसान को अपने आप पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है। खुद पर भरोसा रखना एक व्यक्ति की बहुत बड़ी ताकत होती है। जो उसे हर कार्य में सफल बनाती है। इसलिए खुद पर भरोसा करना चाहिए। इससे हमें मानसिक ताकत और खुशी प्राप्त होती है।

7. दोस्तों का होना है बहुत जरूरी।

बिना दोस्तों के जिंदगी का मजा नहीं है।जीवन में खुश रहने के लिए अच्छे दोस्तों का होना भी बहुत जरूरी है। अच्छे दोस्त हमेशा हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। हमारी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए खुश रहने के लिए जिंदगी में अच्छे दोस्तों का होना बहुत जरूरी है।

8. सकारात्मकता।

जिंदगी में खुशी प्राप्त करने के लिए और सफल होने के लिए सकारात्मक सोच होना बहुत जरूरी है।नकारात्मक सोच हमेशा हमारे दुख का कारण बनती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग बीती बातों को लेकर  दुखी रहते हैं। लेकिन ऐसा करने से हमारी आने वाली खुशियां भी कम हो जाती हैं। जो हुआ उसे भूल  कर जिंदगी में आगे बढ़े। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो वर्तमान में जिएं। पुरानी बातों को याद करके अपने को दुख ना पहुंचाएं।

9. खुद के लिए समय निकालें। –(Dukhi man ko kaise shant kare)

Dukhi man ko kaise shant kare
Dukhi man ko kaise shant kare

आजकल हर इंसान बहुत ज्यादा बिजी है इतना ज्यादा व्यस्त है कि अपने लिए किसी के पास बिल्कुल भी समय नहीं है। लेकिन अगर हम चाहते हैं कि हम अपनी लाइफ में खुश रहे तो हमें अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकलना चाहिए।खुश रहने के लिए अपनी मनपसंद चीजें करना जरूरी है। और आप यह तभी कर पाएंगे जब आप खुद के लिए समय निकालेंगे। जब आप अपनी मनपसंद चीजें करेंगे तो आप खुश रहेंगे।

10.परिवार के साथ समय बिताएं। –(Depression se kaise Nikle in Hindi)

अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालें। उनके साथ बैठे, बातें करें घूमने जाए इससे परिवार का माहौल भी खुशनुमा होता है और हमारा मन भी प्रसन्न रहता है।

11. अच्छी नींद लें।

भरपूर नींद ना लेने से हमारी हैल्थ पर असर पड़ता है मानसिक तनाव भी होता है। इसलिए भरपूर नींद ले 7 से 8 घंटे सोए।जब भी हम अच्छे से नहीं सोते हैं भरपूर नींद नहीं लेते हम चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगते हैं। जिससे हमारा मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य खराब होता है। एक खुशहाल जीवन के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर आपकी नींद अच्छे से पूरी हुई है तो आपका अगला दिन तरोताजा और खुशनुमा रहेगा।

12.बुरी संगत और बुरी आदतों से दूरी बनाएं।

हमेशा बुरी संगत और बुरी आदतों से दूर रहें। क्योंकि बुरी संगत और बुरी आदत आपको हमेशा परेशान ही करेंगी या परेशानी में ही डालेंगी। तो क्यों अपने आप को बेवजह परेशान करना है। ऐसी आदतों और संगत का कोई फायदा नहीं जिससे हम परेशान हों। इसलिए इनसे दूर रहें।

13.संतोष करना सीखें।

जो इंसान अपने जीवन में संतोष रखना सीख जाता है वह कभी भी दुखी नहीं होता है। ज्यादा की इच्छा रखना हमेशा इंसान की परेशानी या दुख का कारण होता है। क्योंकि अगर हमें मन मुताबिक नहीं मिलेगा तो हम फिर दुखी ही होंगे। इसलिए जितना है उसी में संतुष्ट होना और खुश होना सीखें। अगर आप हमेशा ही ज्यादा की इच्छा रखेंगे तो आप उसे हासिल करने के लिए अच्छा, गलत दोनों ही कार्य करेंगे।

इसलिए हमेशा ज्यादा की इच्छा रखना की आदत छोड़ दें।

14. वर्तमान में जीना सीखें। –(Dukhi Man ko Kaise Shant Karen)

jab man udas ho to kya kare
jab man udas ho to kya kare

खुश रहने के लिए हमेशा वर्तमान में जीना चाहिए।अगर आप हमेशा कल के बारे में सोचते रहेंगे कि भविष्य में हमारे साथ क्या होगा, कल हम क्या करेंगे तो आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे। आप हमेशा आगे के बारे में सोचते रहेंगे तो अपना आज अच्छी तरह नहीं जी पाएंगे। इसलिए कल की चिंता में आज का समय बर्बाद ना करें। अपने आज के समय को हंसी खुशी जिएं। क्योंकि बीता हुआ समय कभी भी लौटकर नहीं आता है इसलिए आज को जिएं और खुश रहें।

दोस्तों इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर हम अपना जीवन खुशहाल बना सकते हैं पर कहीं ना कहीं हम इन छोटी-छोटी चीजों को अपनी जिंदगी में भूलते से जा रहे हैं। खुशी पर सबका अधिकार है। परेशान रहने से किसी की भी परेशानी कम नहीं हुई है।इसलिए खुश रहें वह चीजें करें जो आपको खुशी प्रदान करती हैं। जितना है उसी में खुशी ढूंढें। खुशमिजाज लोग ही जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं इसलिए खुश रहें और आगे बढ़े

FAQ. khush rahne ke 14 mool mantra.

Q1.-जब भी आपका मन दुखी हो तो आपको क्या करना चाहिए?

dukhi man ko kaise theek kare

A. जब कभी भी हमारा मन दुखी हो तो हमें अपने दोस्तों से बात करनी चाहिए। या फिर अच्छी किताब, मूवी या मनपसंद गाने सुनने चाहिए।

Q2-क्या आप जानते हैं जीवन में खुश रहने का सबसे बड़ा मंत्र कौन सा है?

kush rahne ka mantra

A. जीवन में खुश रहने का सबसे बड़ा मंत्र है उम्मीद सिर्फ अपने आप से रखो, कभी भी किसी दूसरे इंसान से नहीं।

Q3-क्या आप जानते हैं खुश रहने के क्या फायदे हैं?

khush rahne ke fayde

A. खुशी आपके हृदय रोग के जोखिम को कम करती है, आपके रक्तचाप को कम करती है, बेहतर नींद देती है, आपके तनाव को कम करती है,आपको नियमित व्यायाम के माध्यम से शरीर के सामान्य वजन को बनाए रखने की अनुमति देती है और आपके आहार में सुधार करती है।

इनसे सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें।

1.आजमाएं इन 7 आदतों को और रहें फिट। 

2. ध्यान कैसे करें (मेडिटेशन) ६ विशेष तरीके व फायदे.

3. जानिए वात दोष क्या है ? | ‘वात असंतुलन’।

4. योग से रखें अपनी स्किन को हैल्थी व ग्लोइंग।

Leave a Comment