jamun khane ke fayde benefits of java plum fruit jamun ke beej ke fayde गर्मियों का मौसम हो और जामुन के बात ना की जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। छोटा सा दिखने वाला जामुन बहुत ही ज्यादा गुणकारी होता है। जामुन एक ऐसा फल है जो स्वास्थ्य के साथ-साथ चेहरे व बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। जामुन के सेवन से दिल की बीमारियों को दूर रखने के साथ-साथ बालों की खूबसूरती एवम बेदाग तथा निखरी त्वचा भी पाई जा सकती है। क्योंकि जामुन खून की अशुद्धियों को दूर करता है। तो आइए आज बात करते हैं जामुन के गुणों के बारे में।

जामुन में विटामिन सी और विटामिन ए प्रचूर मात्रा में पाए जाता है। | Jamun for Skin
जामुन में विटामिन ए और विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। दोनों की विटामिन त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में सूरज की किरणें त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। इससे त्वचा में टैनिंग,रैशेज,दाग धब्बे हो जाते हैं जामुन एक ऐसा फल है जिसे खाने से इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि जामुन शरीर में जाकर खून को साफ करता है इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
एक्ने दूर करने के लिए जामुन का उपयोग। | Java Plum for Acne | Benefits of java plum fruit
एक्ने की समस्या को दूर करने में भी जामुन बहुत ही फायदेमंद होता है।जामुन के फल के साथ-साथ इसका बीज भी बहुत फायदेमंद होता है।अगर आपको एक्ने की समस्या है तो आप जामुन के बीज को सुखा लीजिए और फिर इसका पाउडर बना लीजिए। फिर इस पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस पेस्ट को एक्ने वाली जगह पर लगाइए इसे रात भर ऐसे ही रहने दीजिए। सुबह साफ पानी से चेहरा धो लीजिए। आपको कुछ ही समय में फायदा नजर आने लगेगा।
त्वचा को हाइड्रेट रखने में मददगार जामुन। | Keep Yourself Hydrated with Java Plum.

गर्मियों में अपने शरीर और त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए जामुन एक अच्छा विकल्प है। जामुन के सेवन से त्वचा हाइड्रेट रहती है और त्वचा में अंदरूनी चमक पैदा होती है। इसके सेवन से त्वचा की अशुद्धियां दूर होती हैं। और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाता है।
स्किन के लिए गुलाब जल और जामुन का इस तरह करें इस्तेमाल। | Java Plum For Skin in Hindi
जामुन और गुलाब जल दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद हैं। जामुन में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को एक नेचुरल ग्लो प्रदान करते हैं। इन दोनों को मिलाकर इस्तेमाल करने से त्वचा में अद्भुत निखार आ जाता है। इसके लिए आप जामुन का पल्प ले लीजिए और उसमें गुलाब जल और चौथाई चम्मच बेसन मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगा लीजिए। 15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लीजिए। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।ऐसा करने से त्वचा बहुत ही ज्यादा ग्लो करने लगती है।और त्वचा ऑयल फ्री भी हो जाती है।
मोटापा कम करे जामुन। | Java Plum For Belly Fat.

जामुन में कैलोरी बहुत ही कम होती है और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिससे कि इसके सेवन से पेट साफ रहता है। इसके साथ -साथ जामुन में आयरन, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड,विटामिन सी, और विटामिन ए भी पाया जाता है जो कि शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। जिससे बार-बार भूख का एहसास नहीं होता है।इसके सेवन से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है।
छोटे बच्चों में बिस्तर गीला करने की समस्या को दूर करें जामुन। | Jamun ke beej ke fayde | jamun for bedwetting
बहुत से बच्चे रात में बिस्तर गीला कर देते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है। इस समस्या के चलते बच्चों के माता-पिता बहुत परेशान रहते हैं। अगर आपका बच्चा भी बिस्तर गीला करता है तो आप जामुन की गुठली को पीसकर आधा-आधा चम्मच दिन में दो बार पानी के साथ बच्चों को दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
दिल को स्वस्थ रखें जामुन। | jamun ke dil ke liye fayde | Java Plum for heart
दिल को स्वस्थ रखने के लिए जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। जामुन में विटामिन सी,फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।इसके सेवन से कोलस्ट्रॉल नियंत्रित होता है।और दिल के रोगों का खतरा कम होता है। जामुन शरीर में खून को भी साफ करता है। इसलिए यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
जामुन की गुठली से पाएं खूबसूरत जुल्फें, बढ़ाए बालों की ग्रोथ व शाइन। |How to use jamun for hair growth. | Jamun ke beej ke fayde

अपने लिए यह जनना अति आवष्यक है की बेशक आपके बालों को ज्यादा देखभाल की जरुरत न हो तब भी बालो की उचित देखभाल करें। चाहे वीकेंड में जब भी आपको समय मिलता हो आप अपने बालों को जामुन से नरेष कर सकते है। आइये जानते है कैसे आप अपनी जुल्फों की खूबसूरती बिना ज्यादा एफर्ट्स के घर पर ही कैसे बढ़ा सकते है। जिससे बाल बुढ़ापे तक काले और घने बने रहेंगे। जामुन की गुठली इस काम में बेहद मददगार है।
आमतौर पर होता यह है कि हम अपने बालों को तभी अटेंशन देते हैं जब ये बहुत अधिक झड़ने लगते हैं, सफेद होने लगते हैं या फिर बहुत ज्यादा रूखे और भद्दे दिखने लगते हैं तो आगे बढ़ते है और जानते है आखिर कैसे बढ़ाए जामुन से बालो की खूबसूरती। (Hair Care)
१. बालों में ऐसे लगाएं जामुन की गुठली।
जामुन की गुठली और इसका पाउडर बाजार में बना बनाया मिलता है। आप किसी भी हर्बल शॉप से या फिर आयुर्वेदिक दवाओं के स्टोर से इन्हें खरीद सकती हैं। जामुन की गुठली बहुत गुणकारी होती है। इसका उपयोग कई आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है। जामुन की गुठली को आप दो तरह से बालों पर उपयोग कर सकती हैं। या तो आप इसकी गुठली लाएं और उन्हें पीसकर इसका लेप तैयार करें। या फिर जामुन की गुठली के पाउडर को हेयर मास्क में मिक्स करके बालों पर लगाएं। दोनों तरह से ही यह आपके बालों के लिए चमत्कार की तरह काम करेगी।
२. जामुन की गुठली का हेयर मास्क बनाने की विधि।
जामुन की गुठली का पाउडर प्योर रूप में बालों पर नहीं लगाना है, बल्कि आप इसे एक हेयर ट्रीटमेंट की तरह उपयोग करें। इसलिए हिना, दही या शहद में मिक्स करके इससे हेयर मास्क बनाएं। आप चाहें तो इस तरह जामुन की गुठली का हेयर मास्क बना सकती हैं।
-2 चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर
-1 चम्मच शहद
-4 चम्मच हिना पाउडर
-1 कटोरी दही
इन सभी चीजों को मिक्स करके हर्बल हेयर मास्क तैयार करें। तैयार पेस्ट को 30 से 40 मिनट के लिए बालों में लगा लें और फिर ताजे पानी से शैंपू कर लें।
3. नैचरल ऐंटी-ऑक्सीडेंट हैं जामुन की गुठली का चूर्ण।
जामुन की गुठली से तैयार किया गया चूर्ण या कहिए कि पाउडर एक शानदार हर्बल ऐंटी-ऑक्सीडेंट होता है। यह बालों के लिए एक quality कंडीशर की तरह काम करता है। जामुन की गुठली का पेस्ट बालों की जड़ों को डिटॉक्स करके सभी तरह के टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है। इससे बालों को जल्दी बढ़ने में मदद करता है। जामुन की गुठली से तैयार यह पाउडर एक नैचरल ऐंटी-ऑक्सीडेंट होता है। जो हेयर रूट्स को क्लीन करने का काम करता है। बालों में अतिरिक्त ऑइल या नमी को जमा नहीं होने देता है। इससे स्कैल्प क्लीन रहती हैं और डैंड्रफ या अन्य प्रकार के इंफेक्शन नहीं होते हैं।
4. जामुन की गुठली से तैयार चूर्ण है हर तरह के बालों पर प्रभावी।
आपके बालों की प्रकृति ड्राई हैं या ऑइली। हर तरह के बालों के लिए जामुन की गुठली से तैयार चूर्ण किसी रामबाण औषधि की तरह काम करता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह एक नैचरल ऐस्ट्रिजेंट हैं। इसलिए यह ना केवल बालों से अतिरिक्त ऑइल को दूर करता है। बल्कि ऑइल को बैलंस करने का काम करता है।
यानी अगर आपके बालों की जड़े रूखी रहती हैं तो यह नैचरल ऑइल के सीक्रेशन को बढ़ाने में मदद करता है। यदि आपके बालों में बहुत अधिक ऑइल आता है तो यह इस ऑइल के उत्पादन को कंट्रोल करने का काम करता है। यानी उपचार एक और लाभ अनेक। तो अब जब भी बालों में हिना लगाएं, दो चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर जरूर लगाएं और खुद असर देखें।
5. जामुन की गुठली से तैयार पाउडर से मिलेगा डबल फायदा।
जामुन की गुठली और इस गुठली से तैयार पाउडर आपको पूरे साल मिल सकता है। लेकिन जामुन का सीजन अप्रैल में शुरू होता है। जल्द ही बाजार में आपको काली-काली और जी ललचाने वाली जामुन बिकती दिखाई देंगी। इनका सेवन करें। इन्हें खाने से बाल और स्किन दोनों ही स्वस्थ और सुंदर बनते हैं। जामुन खाने से ब्लड प्यूरिफाई होता है, इससे बालों को सही मात्रा में ऑक्सीजन और रक्त का संचार मिलता है। तो त्वचा पर ऐक्ने और पिंपल की समस्या नहीं होती है।
जामुन खाने से पाचन बहुत अच्छा हो जाता है। आंतों की सफाई होती है और इससे शरीर को खाए हुए भोजन का पूरा रस और गुण मिलते हैं। इससे शरीर स्वस्थ बनता है। इसलिए स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों को बढ़ाने के लिए जामुन की गुठली का पाउडर लगाएं और जामुन खाएं। आप जामुन की गुठली का चूर्ण बालों में लगाने के साथ ही इसका सेवन भी कर सकती हैं। यह आपके शरीर को जामुन जैसे गुण ही देगा। यानी एक उत्पाद से डबल फायदा ले सकती हैं आप।
जामुन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब। | Q & A about Java Plum. | jamun khane ke fayde | how to use jamun for hair growth | jamun ke beej ke fayde
1-क्या जामुन खाली पेट खाना चाहिए या नहीं?
जामुन का सेवन खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए।
2-क्या आप जानते हैं जामुन खाने के बाद किस चीज का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए?
जामुन खाने के बाद दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
3-क्या आप जानते हैं किस रोग के लिए जामुन रामबाण होता है?
जामुन का सेवन वैसे तो शरीर और सौंदर्य दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बहुत सारी बीमारियों में जामुन का सेवन किया जाए जाता है।परंतु डायबिटीज के रोगियों के लिए जामुन का सेवन रामबाण होता है।
4-अत्यधिक मात्रा में जामुन खाने से क्या होता है?
किसी भी चीज की अधिक मात्रा से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। इसी तरह जामुन भी अत्यधिक मात्रा में खाने से बुखार, उल्टी, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
5-जामुन की तासीर कैसी होती है?
जामुन की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में पेट और छाती में जलन होने और लू लगने पर भी जामुन को खाना चाहिए।
इनसे जुड़ी अहम जानकारी भी हासिल कर लें।
नारियल पानी से सम्बंधित 5 जानने योग्य फायदे।