Jaane Mobile Phone Se Nuksan | मोबाइल फ़ोन (स्मार्टफोन) के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर प्रभाव।

Mobile Phone Se Nuksan mobile ke fayde aur nuksan mobile phone ke kya nuksan hai mobile phone ke side effects in hindi मोबाइल फ़ोन (smartphone) एक ऐसा जरिया है जिसके द्वारा देश-विदेश की जानकारी डाटा को एक साथ लोगों तक पहुंचाया जाता है। यह लोगों को डिजिटली जोड़ने में बहुत ही ज्यादा सहायक है। पहले लोग अपने विचार एवं भावनाओं को दूसरे तक पहुंचाने के लिए नाच, गाने ,नाटक आदि का प्रयोग किया करते थे,

जिससे कि उनकी बात दूसरों तक पहुंच सके। समय के साथ साथ इसमें बदलाव आ गया है और इन सब का स्थान सोशल मीडिया में ले लिया है। सोशल मीडिया सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक अद्भुत उपलब्धि है। जो लोगों को अपने विचार और अभिव्यक्ति को त्वरित गति से साझा करने में सफलता दिलाती है।

सोशल मीडिया ने अनेक प्रकार से आधुनिक जीवन को लाभ पहुंचाया है। इसके सकारात्मक उपयोग कई मामलों में सराहनीय है। किंतु इसका नकारात्मक एवं अत्यधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए एक बहुत बड़ा खतरा साबित हो रहा है।

WHO द्वारा सन २०१९ में जारी किये गए आकड़ों के अनुसार २०० लोगो मैं १ व्यक्ति किसी न किसी मानसिक व शारीरिक समस्या से ग्रसित हैI सर्वे मैं पाया यह गया कि इन व्यक्तियों का स्क्रीन टाइम १२ घंटे से भी अधिक थाI और इसका अधिकांश समय फेसबुक वाट्सअप चैट इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यतीत होता थाI यदि आप भी मोबाइल फ़ोन (स्मार्टफोन) का ज्यादा प्रयोग करते है तो हो जायें सावधानI

Mobile Phone Se Nuksan
Mobile Phone Se Nuksan nibandh on mobile phone in hindi nibandh on mobile phone in hindi mobile phone ke kya nuksan hai mobile phone ke side effects in hindi mobile ke fayde aur nuksan

मोबाइल फ़ोन के अत्यधिक उपयोग से उच्च रक्तचाप का खतराI- Mobile Phone se Blood Pressure ka Khatra.

अत्यधिक मोबाइल फ़ोन (स्मार्टफोन) के उपयोग से नव युवकों में उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ रहा है। इसका कारण शारीरिक व्यायाम ना करना एवं खेलकूद के क्षेत्र में सक्रियता की कमी है। अधिक समय फेसबुक, व्हाट्सएप पर देने के कारण हमारे पास खेलकूद, व्यायाम और योग आदि के लिए समय ही नहीं है, जिसके कारण हृदय गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। और उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ रहा है।

मोबाइल फ़ोन के अत्यधिक उपयोग से मधुमेह तथा मोटापे का खतरा। – Mobile Phone Se Diabetes Ka Khatra

अधिक समय तक बैठे रहने तथा सोशल मीडिया से जुड़े होने के कारण हम शारीरिक गतिविधियों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण मोटापा और मधुमेह का खतरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।

मोबाइल फ़ोन के अत्यधिक उपयोग से डिप्रेशन बढ़ने का खतरा। -Mobile Phone Se Depression ka Khatra.

आधुनिक जीवन में सोशल मीडिया का सबसे बड़ा खतरा जीवन में डिप्रेशन बढ़ने का है। आजकल हम लोग अपने चहेते लोगों से दूर रहते हैं। और उनसे आमने – सामने से वास्तविक रुप से बात नहीं करते, और ना ही अपने भीतर छिपी भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त कर पाते हैं। इसका असर हमारे मन पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पड़ रहा है। और ऐसे में एकांकी होने तथा एकांकी जीवन जीने से डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। सोशल मीडिया योग एवं ध्यान आदि में सक्रियता प्रभावित करता है, तथा आंखों से होकर मस्तिष्क तक स्ट्रेस पहुंच जाता है।

मोबाइल फ़ोन के ज्यादा इस्तेमाल से कमजोर हो सकती है सोचने की क्षमता।- Mobile Phone Se Nuksan,

मोबाइल फ़ोन (स्मार्टफोन) का ज्यादा प्रयोग हमारी सोचने- समझने की शक्ति एवं स्मृति शक्ति के लिए बहुत हानिकारक है। ज्यादा समय इंटरनेट पर देने से मस्तिष्क को विश्राम नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से मानसिक कमजोरी हो सकती है। मस्तिष्क में 2 कोष होते हैं एक अल्पकालिक और दूसरा दीर्घकालिक। दोनों कोषों का उपयोग बराबर रूप से होना चाहिए। परंतु सोशल मीडिया के ज्यादा प्रयोग के कारण ऐसा नहीं हो रहा है जिसके कारण हमारे सोचने- समझने की शक्ति कमजोर होती जा रही है।

मोबाइल फ़ोन (smartphone) का प्रयोग करते समय इन 8 बातों का ध्यान रखें। -Mobile Phone Se Nuksan

सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय हमें निम्नलिखित बातों का रखें विशेष ध्यान IMobile Phone Se Nuksanmobile phone ke side effects in hindi

1. लगातार देर रात तक सोशल मीडिया से नहीं जुड़े रहना चाहिए।

2 -देर रात तक नहीं जागना चाहिए।

3 -अनावश्यक चैटिंग करते हुए अपने समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए।

4 -मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को ज्यादा देर तक नहीं देखना चाहिए।

5 -अपनी फ्रेंड लिस्ट बनाते समय सकारात्मक एवं अच्छे व्यक्तित्व वाले लोगों का चुनाव करना चाहिए।

6 -व्यायाम और प्राणायाम जरूर करना चाहिए।

7- रोजाना आधे घंटे मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।

8 – सोशल मीडिया का प्रयोग कम समय तक करना चाहिए।

इनसे सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें।

इन 8 आदतों से छूटेगी बच्चों में मोबाइल फ़ोन की लत।

कहीं आपका कोलेस्ट्रॉल भी बड़ा हुआ है? एक गंभीर समस्या।

10 Good Parenting Tips in hindi

Leave a Comment