
How to Apply Glitter Eyeshadow in Hindi glitter makeup eye glitter अगर आप (Glitter Eyeshadow) ग्लिटर आईशैडो लगाना पसंद करते हैं, तो इसे प्रॉपर तरीके से ही लगाया जाना चाहिए। अन्यथा यह हमारे मेकअप को बिगाड़ देता है।आंखें हमारी खूबसूरती का आईना होती हैं। मेकअप करते समय हमें आंखों के मेकअप पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इससे हमारी खूबसूरती में चार- चांद लग जाते हैं।
आईशैडो लगाना एक तरीके की कला है। और ग्लिटर आईशैडो प्रॉपर तरीके से लगाने से जिस प्रकार आंखों की खूबसूरती बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, इसी प्रकार इसको गलत तरीके से लगाने से पूरा मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए ग्लिटर आईशैडो लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है। जिससे कि हमारी आंखों की खूबसूरती और ज्यादा निखर कर आए।
अगर आप किसी थीम पार्टी में जा रहे हैं तो ग्लिटर आईशैडो का चुनाव करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जैसे आपकी ड्रेस किस रंग की है। आईशैडो में कुछ रंग हमेशा ट्रेंड में होते हैं और वह हर ड्रेस के साथ मैच भी करते हैं। जैसे व्हाइट, ब्लैक, गोल्डन और सिल्वर कलर। अपनी स्किन टोन के अनुसार आप ग्लिटर आईशैडो के रंग का चुनाव कर सकते हैं।
क्वालिटी के साथ ना करें समझौता। (Never Compromise with Quality eye glitter)

कई बार हम (Glitter Eyeshadow) ग्लिटर आईशैडो खरीद लेते हैं परंतु यह हमारी आंखों की जगह बालों या ड्रेस में ज्यादा नजर आने लगता है। इसलिए अगर आप ग्लिटर आईशैडो लगाना पसंद करती हैं तो अच्छी क्वालिटी और ब्रांड का ध्यान जरूर रखें। तभी आपकी आंखें इससे खूबसूरत नजर आएंगी। यह आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। परंतु इसके लिए आप क्वालिटी के साथ समझौता ना करें।
ग्लिटर आईशैडो (Glitter Eyeshadow) लगाने से पहले वैसलीन का कैसे करें इस्तेमाल।
अपनी आंखों में ग्लिटर आईशैडो लगाने से पहले आप अपनी लैश लाइन पर हल्का सा वैसलीन लगाएं। ऐसा करने से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और ग्लिटर आईशैडो आपकी आंखों में ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा। इस तरीके से आप अपने मेकअप में परफेक्शन भी ला सकती हैं।
क्रीम बेस आईशैडो का ऐसे करें इस्तेमाल। (How to use Base Cream eye glitter?)
ग्लिटर आईशैडो (Glitter Eyeshadow) को आंखों में लगाने से पहले आप क्रीम बेस आईशैडो का इस्तेमाल जरूर करें।ऐसा करने से आपके चेहरे पर ग्लिटर फैलेगा नही। यह सिर्फ आंखों में ही टिका रहेगा।
ऐसे करें ग्लिटर आईशैडो अप्लाई। | How to apply glitter eyeshadow.
ग्लिटर आईशैडो लगाने के लिए आप ग्लिटर एपलीकेटर या क्यू -टिप का इस्तेमाल करें। पलकों पर पहले सिंगल कोट ही लगाएं। जब पहली बार ठीक ढंग से लग जाए तो ही डबल कोट लगाएं। इसे लगाते समय हल्के हाथों से आराम से ही लगाएं। हाथों को हिलाएं या पलकों को झपकाए नहीं।
बेस कलर लगाना क्यों है जरूरी।

अगर आप ग्लिटर आईशैडो लगाने से पहले बेस कलर का इस्तेमाल करती हैं तो ग्लिटर आईशैडो में और भी ज्यादा चमक आ जाती है। और ऐसा करने से इस आईशैडो से आंखें स्मोकी और बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती हैं।
किस समय करें (Glitter Eyeshadow) ग्लिटर आईशैडो का इस्तेमाल।
ग्लिटर आईशैडो का इस्तेमाल हमेशा रात के फंक्शन के लिए किया जाना चाहिए।क्योंकि दिन के समय ग्लिटर आईशैडो का यूज़ इतना अच्छा नहीं लगता है। इसलिए जब भी रात की पार्टी आप अटेंड कर रहे हों तब ग्लिटर आईशैडो का यूज कीजिए यह आपकी आंखों को रात के समय अट्रैक्टिव लुक देता है।
ऐसे करें रिमूव। (How to Remove Glitter Eyeshadow?)
आंखों पर लगी ग्लिटर आईशैडो को आसानी से रिमूव भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जैल या बेबी ऑयल की मदद से इसे आसानी से रिमूव कर सकते हैं। इसके साथ- साथ मास्किंग टेप से भी इसे आसानी से रिमूव कर सकते हैं।
इस तरह से सही तरीके से किया गया मेकअप आपकी खूबसूरती में चार -चांद लगा देता है। इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी आंखों को और भी अधिक आकर्षक बना सकते हैं। ग्लिटर आईशैडो आजकल ट्रेंड में है। परंतु इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।
इनसे सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें।
1. अपनी त्वचा के अनुरूप करें मेकअप।