Coconut Water Benefits In Hindi Nariyal pani For Weight Loss Nariyal Pani For Glowing Skin Nariyal Pani During Pregnancy रोज (Nariyal Paani) नारियल पानी से शरीर में डिहाईड्रेशन नहीं होता है। नारियल का पानी पीना हर मौसम में फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या में नारियल का पानी उपयोगी होता है। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल, खानपान के चलते हमें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पानी पीना हमारे शरीर के लिए कितना अधिक लाभदायक है। उसी प्रकार (Nariyal Paani ) नारियल पानी भी हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है।
Coconut Water में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड ,विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अगर आपका वजन ज्यादा है तो भी आप नारियल पानी जरूर पीजिए। यह हमारे पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं नारियल पानी के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

नारियल पानी से कैसे अपना मोटापा कम कर सकते हैं। Nariyal Pani For Weight Loss.
वजन कम करने के लिए हम लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। जिम, एक्सरसाइज, डाइटिंग आदि सभी कुछ।नारियल पानी इसके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में वजन आसानी से घटाया जा सकता है।नारियल पानी इसमें बहुत मदद करता है। अगर गर्मी के मौसम में आप रोजाना नारियल पानी पिएंगे तो आपका वजन काफी कम हो जाएगा।
क्योंकि नारियल पानी में पोटेशियम, फाइबर, प्राकृतिक एंजाइम और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।और यह सभी पोषक तत्व वजन कम करने में सहायक होते हैं। इसलिए नारियल पानी पीने से हम अपना मोटापा कम कर सकते हैं।अगर आप सुबह खाली पेट नारियल पानी पीते हैं तो आपका वजन बहुत तेजी से कम होने लगता है।नारियल पानी में 94% पानी और फैट बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है।
नारियल पानी से त्वचा तक पहुचाहिये जरुरी मिनरल्स । Nariyal Pani For Glowing Skin.
अच्छी और चमकदार त्वचा किसे पसंद नहीं होती है। इसके लिए हम बाजार से महंगे -महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं। त्वचा को चमकदार बनाने में नारियल पानी का बड़ा योगदान है। नारियल पानी से त्वचा में चमक आ जाती है। क्यूंकि नारियल पानी में अमीनो- एसिड और विटामिन -सी होता है। जो कि त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। नारियल पानी से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों के प्रभाव को बहुत कम किया जा सकता है।
नारियल पानी में हाइड्रेटिंग प्रभाव पाया जाता है। जो कि रूखी त्वचा को नमी प्रदान करता है। नारियल पानी में विटामिन सी भी पाया जाता है,जिससे कि इसे पीने से त्वचा की रंगत में भी निखार आता है साथ ही यह त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले हानिकारक प्रभावों से भी बचाता है। रोजाना नारियल पानी से चेहरा धोने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है।
नारियल पानी से गर्भावस्था में लाभ। Nariyal Pani During Pregnancy.
गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके अलावा यह प्रेगनेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है। नारियल पानी से गर्भावस्था में होने वाली कब्ज की शिकायत से बचा जा सकता है। नारियल पानी में ओमेगा -3 फैटी एसिड एवं फाइबर होता है।साथ ही इसमें कैलोरी ना के बराबर होती है। जिससे कि महिलाओं का वजन नियंत्रित रहता है।
नारियल पानी पीने से मां और होने वाले शिशु दोनों को ही जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में प्राप्त होते हैं। गर्भावस्था के दौरान रोजाना एक गिलास नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में सिर्फ हरे नारियल का ही पानी पीना चाहिए।और रोज एक गिलास नारियल पानी ही पीना चाहिए इससे ज्यादा नहीं।

नारियल पानी से होगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल | Coconut Water For High Blood Pressure.
नारियल पानी में मैग्नीशियम,पोटेशियम ,कैल्शियम, विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। (Nariyal Paani) नारियल पानी के इस्तेमाल से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके साथ साथ कोलेस्ट्रॉल और फैट फ्री होने की वजह से यह दिल और किडनी दोनों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। सबसे ज्यादा फायदेमंद नारियल पानी सुबह खाली पेट पीना होता है।
नारियल पानी से पाचन की समस्या होगी दूर। Coconut Water For stomach nariyal pani peene ke fayde.
आजकल के केमिकल युक्त खानपान , गलत जीवनशैली आदि के कारण पाचन से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए नारियल पानी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको रोजाना नारियल पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी,कब्ज, डायरिया और गैस जैसी कई पेट की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
इन सबके अलावा रोज सुबह (Nariyal Paani) नारियल पानी पीने से थायराइड हारमोंस भी संतुलित रहते हैं। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है। इसके साथ- साथ नारियल पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती है। इसीलिए नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
इनसे सम्बंधित उपयोगी जानकारी भी हासिल करें।
मोबाइल फ़ोन (स्मार्टफोन) के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर प्रभाव।