आजकल की लाइफ स्टाइल के चलते हर किसी व्यक्ति को बालों की कोई ना कोई समस्या होती ही है। और (Do muhe baal) दो मुंहे बालों की समस्या तो ऐसी समस्या है जो हर दूसरे इंसान में मिल जाती है। दो मुंहे बालों के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। और यह देखने में भी गंदे लगते हैं।तो चलिए आज बात करते हैं दो मुंहे बालों के बारे में।
दो मुंहे बाल (Split End Hair) कैसे दिखते हैं।

दो मुंहे बाल वह होते हैं जो कि बालों के अंतिम सिरों पर टूट कर बालों को दो या तीन भागों में बांट देते हैं। दो मुंहे बालों की अंतिम सिरे पर दो या तीन मुंह निकल जाते हैं जो देखने में बहुत गंदे लगते हैं। दो मुंहे बाल बहुत ही ज्यादा रफ, रूखे और बेजान नजर आते हैं।
दो मुंहे बाल होने का कारण।
दो मुंहे बाल का सबसे बड़ा कारण है बालों की उचित देखभाल ना करना और बालों में प्रोटीन की कमी का होना। इसके बहुत सारे कारण हैं।
धूप और धूल का बालों पर असर।
दो मुंहे बाल होने का एक मुख्य कारण यह है धूप और धूल में ज्यादा देर रहना। धूप बालों के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होती है। सूर्य की हानीकारक किरणें बालों को डेमेज कर देती हैं। उसी प्रकार धूल गंदगी के कारण भी बाल चिपचिपे और गंदे रहते हैं। जिसके कारण बाल दो मुंहे हो जाते हैं।
बालों में तेल नहीं लगाना।
अक्सर लोग बालों में तेल नहीं डालते हैं।जबकि बालों के लिए तेल बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। हफ्ते में दो बार तेल की मालिश बालों के लिए बहुत जरूरी है। बालों में तेल नहीं डालने से बालों को उचित पोषण नहीं मिलता है। इसी कारण से वह रूखे बेजान और दो मुंहे हो जाते हैं।
उचित खानपान का ना होना।
बालों की समस्या का एक और मुख्य कारण यह भी है कि खानपान का ख्याल नहीं रखना।खाने में प्रोटीन युक्त चीजों की कमी के कारण और जंक फूड की अधिकता के कारण दो मुंहे बालों की समस्या देखने को मिलती है।
दो मुंहे बालों की समस्या से निजात पाने के उपाय। | Remedy for split end hair in hindi.

कुछ सावधानियां रखकर और अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव करके हम दो मुंहे बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। -समय पर बालों की ट्रीमिंग है जरूरी।
१. बालों में तेल जरूर लगाएं।
दो मुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए हफ्ते में दो बार अच्छे से तेल की मालिश करनी चाहिए।क्योंकि तेल से ही बालों को पोषण मिलता है। वैसे तो जब भी आप शैंपू करें उससे 2 घंटा पहले अच्छे से तेल की मालिश करें उसके बाद ही शैंपू करें। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा और वह खराब होने से बचे रहेंगे।
२. संतुलित आहार जरूर लें।
अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें हरी साग सब्जी फलों और नट्स को अपने भोजन में शामिल करें।अच्छे खान-पान से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती हैं और बाल घने, सुंदर भी होते हैं। इसलिए खान पान हमेशा अच्छा होना चाहिए।
3. शैंपू के बाद कंडीशनर का प्रयोग जरूर करें।
हर बार बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाना ना भूलें। खास तौर पर उस समय जब बालों में किसी भी तरह का केमिकल ट्रीटमेंट लिया गया हो। क्योंकि केमिकल ट्रीटमेंट के बाद बाल कमजोर हो जाते हैं। उस समय बालों को उचित देखभाल की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है।अगर आपको बाजार के केमिकल युक्त कंडीशनर पसंद नहीं है तो आप घर पर भी कंडीशनर बना सकते हैं
४. अंडे का कंडीशनर है फायदेमंद।
इसके लिए आप एक या दो अंडे के सफेद भाग को ले लीजिए। उसमें दो चम्मच दही मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।इसे अपने बालों पर अच्छे से लगा लीजिए और 20 मिनट तक इसे ऐसे ही लगे रहने दीजिए। 20 मिनट बाद बाल धो लें यह एक अच्छा कंडीशनर बन जाता है।जो बालों की समस्या को तो दूर करता ही है साथ ही बालों में नई जान भी लाता है। इसे आप जरूर ट्राई करिएगा।
5. दो मुहे बालों से बचाव के लिए दूध और केले से बने कंडीशनर का प्रयोगI
अगर आपके बाल रुखे हैं तो अपने बालों की लंबाई के हिसाब से आप एक या दो केले ले लीजिए उसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसे अपने बालों में लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दीजिए फिर बालों को धो लीजिए। यह रूखे और बेजान बालों के लिए बहुत ही असरदार कंडीशनर है।
६. धूप और धूल से बचाव क्यों जरूरी।
दो मुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए हमेशा बालों को तेज धूप के संपर्क में आने से और धूल से बचाना चाहिए। जब भी आप धूप में बाहर निकले तो स्कार्फ और छाते का प्रयोग जरूर करें। साथ ही गर्मी के मौसम में हर तीसरे दिन बालों में शैंपू करें और बालों को साफ सुथरा रखें। बालों में गंदगी और चिपचिपा पन की वजह से दो मुंहे बालों की समस्या हो जाती है। इसलिए धूल, गंदगी से बालों को सुरक्षित रखें।
बालों से जुड़ी समस्याओं पर आधारित कुछ सवाल जवाब।
1- दो मुंहे बाल होने पर बालों की कौन से तेल से मालिश करनी चाहिए?
दो मुंहे बाल होने पर बालों की नारियल के तेल से मालिश करनी चाहिए।क्योंकि नारियल तेल आपके बालों को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।
2-बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें?
*बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नारियल तेल और उसमें नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं।
*समय-समय पर बालों पर प्याज का रस लगाएं।
*इसके साथ ही खानपान का उचित ध्यान रखें खाने में प्रोटीन युक्त चीजों का प्रयोग ज्यादा करें।
3-दो मुहें बाल हो जाने पर एलोवेरा जैल किस प्रकार काम करता है?
एलोवेरा जैल गुणों की खान है।पहले भी मैंने आपको इसकी खूबियों के बारे में बताया है।अगर आपके बाल दो मुंहे हो गए हैं तो आप एलोवेरा जैल में दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच अरंडी का तेल मिक्स करके बालों पर लगाएं। 25 मिनट बाद बालों को धो लें। इससे भी दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाती है। ऐसा आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
इनसे सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें।
2.अपनी त्वचा के अनुरूप करें मेकअप।
3. चेहरे के अनुसार कैसा हो मेकअप 4 ट्रिक्स।