Dhanteras mein kya kharidna hota hai shubh Dhanteras Mein Kya Khariden dhanteras ka shubh muhurat 2022 diwali dhanteras puja vidhi दीपावली हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे प्रकाश का त्यौहार भी कहते हैं। इस साल दीपों का यह त्यौहार सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधि विधान के साथ की जाती है।
दीपावली के 1 दिन पहले धनतेरस आता है। इस साल 23 अक्टूबर 2022 को भारत में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस का विशेष महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ कुबेर और धन्वंतरी भगवान की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गहने और बर्तन खरीदने से घर धनधान्य से भरा रहता है।

घर में सुख समृद्धि आती है। हम सभी लोग धनतेरस के दिन कुछ ना कुछ सामान जरूर खरीद कर लाते हैं। ऐसी परंपरा भी है। परंतु क्या आप लोग जानते हैं धनतेरस में क्या खरीदना शुभ होता है और क्या नहीं। दोस्तों आइए आज इसी टॉपिक पर बात करते हैं कि हमें धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए जिससे हमारे घर में लक्ष्मी जी का सदैव निवास रहे।
धनतेरस में क्या खरीदें I–Dhanteras Mein Kya Khariden?
1. सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ। –Dhanteras mein kya kharidna hota hai shubh.
धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।इस दिन सोना या चांदी खरीदने से व्यक्ति के भाग्य में उन्नति होती है।ऐसी मान्यता है कि आप अगर सोना चांदी को इस दिन भगवान धन्वंतरि के ऊपर अर्पित करेंगे तो आप के धन में वृद्धि होगी।
2. पीतल के बर्तन खरीदना होता है शुभ।
धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। क्योंकि पीतल का बर्तन माता लक्ष्मी और बृहस्पति का प्रतीक है। सोना, चांदी लेने में हर कोई सक्षम नहीं होता है। उसकी जगह पर पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।पीतल खरीदने से घर में आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभता आती है।आयुर्वेद के जन्मदाना धन्वंतरि हैं।
जिन्हें पीतल का बर्तन बहुत ही अति प्रिय है। इससे भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा भी माना जाता है कि पीतल के बर्तन में खाने से आयु बढ़ती है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदकर इसमें चावल या कोई भी मिष्ठान जरूर भरकर लाना चाहिए।
3. झाड़ू खरीदना होता है शुभ। –Dhanteras mein kya kharidna hota hai shubh.

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी को साफ सफाई बेहद पसंद है जिस घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है उस घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए झाड़ू इसमें अहम भूमिका निभाता है। इस दिन इसे जरूर खरीदना चाहिए। इस मौके पर नई झाड़ू को घर लाएं यह नकारात्मक शक्तियां को घर से बाहर रखता है। धनतेरस के दिन झाडू खरीदने से दरिद्रता समाप्त होती है।
4. धनतेरस के दिन खरीदें शंख।
धनतेरस के दिन शंख खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस पर शंख खरीदकर घर में लाकर अपनी पूजा की अलमारी या मंदिर में रखें और रोज बजाएं। शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में रोज पूजा में शंख बजाया जाता है, इस घर पर कभी भी मुसीबत नहीं आती। तथा वह घर हमेशा धनधान्य से भरा रहता है।
5. भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति खरीदें।
इस दिन लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते हैं।इसे शुभ माना जाता हैं। और दीपावली के दिन उनकी पूजा करते हैं। घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति भगवान गणेश जी के साथ रखने से सुख समृद्धि का वास होता है तथा धन की कमी नहीं होती है। धनतेरस के दिन अष्टधातु से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति अवश्य ही ख़रीदें।
6. धनतेरस के दिन खरीदें धनिया के बीज। –Dhanteras ka shubh muhurat 2022
धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए धनिया के बीज अवश्य खरीदें।धनिये के बीज को माता को चढ़ाना चाहिए। उसके बाद इनमें से कुछ बीजों को तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आप की तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी।
7. गोमती चक्र खरीदना होता है शुभ।–Diwali Dhanteras puja vidhi.

धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना भी शुभ माना जाता है।माना जाता है कि यह धन-दौलत, सुख, सेहत और सफलता को लाता है।निरोगी काया के लिए धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र जरूर खरीदकर लाएं। दिवाली के दिन इन गोमती चक्र की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्य हमेंशा स्वस्थ रहेंगे और परिवार में संपन्नता की दिन दोगुनी रात चौगुनी वृद्धि होगी।
भगवान विष्णु ने स्वयं देवी लक्ष्मी को गोमती चक्रों का उपहार दिया था। इसलिए धनतेरस पर इसे खरीदने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं।
8. धनतेरस के दिन खरीदें मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तु श्रीयंत्र।
श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी की अति प्रिय वस्तु माना जाता है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र जरूर खरीदना चाहिए।जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में धनतेरस के दिन श्री यंत्र जरूर खरीदें, यह बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस या दिवाली के दिन इस यंत्र की स्थापना करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं।
9. अक्षत या चावल खरीदना धनतेरस के दिन होता है शुभ।
वास्तु शास्त्र में अक्षत को बेहद शुभ माना गया है। अक्षत का अर्थ धन-संपत्ति में अनंत वृद्धि माना जाता है। इसलिए इस दिन अक्षत खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही घर में पैसा टिकेगा। अक्षत खरीदने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आर्थिक संकट नहीं आता है।
10. खील-बताशे हैं शुभ फल दायकI
इस दिन पूजा की सामग्री के साथ ही खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। यह घर में खुशियां लाते हैं।
11. नए वस्त्र खरीदने की प्रथा I
इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है।
12.बच्चों के खिलौने I
इस दिन बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे जाते हैं। बच्चों का मन खुश रखने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है।
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए। –Dhanteras Mein Kya Nahi Kharidna Chahiye

- 1-धनतेरस के दिन लोहे या एलुमिनियम से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदना चाहिए।
- 2-धनतेरस के दिन कोई भी नुकीली या धारदार चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
- 3-धनतेरस के दिन कांच की वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए।
- 4-प्लास्टिक और स्टील की चीजें भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।
- 5-काले रंग की कोई भी वस्तु धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।
- 6-धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बने बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए।
FAQ about Dhanteras.
Q1 -क्या आपको पता है धनतेरस के दिन किसकी पूजा की जाती है?

A. धनतेरस में भगवान धन्वंतरी की पूजा होती है।इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था।धन्वंतरि देव के साथ धनतेरस में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा अर्चना की जाती है।
Q2-आर्थिक तंगी दूर करने के लिए धनतेरस के दिन दीपक कैसे जलाना चाहिए?

A. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए धनतेरस की रात में पूजाघर में अखंड दीपक जलाना चाहिए।माना जाता है कि इससे वास्तु दोष खत्म होता है और घर में आर्थिक समृद्धि आती है।
Q3-धनतेरस और किस नाम से जाना जाता है?

A. धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।
Q3-धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए ?

A. धनतेरस के दिन लोहे या एलुमिनियम से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदना चाहिए।
2-धनतेरस के दिन कोई भी नुकीली या धारदार चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
3-धनतेरस के दिन कांच की वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए।
4-प्लास्टिक और स्टील की चीजें भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।
5-काले रंग की कोई भी वस्तु धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।
6-धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बने बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए।
इनसे सम्बंधित जानकरी भी हासिल करें।
शारदीय नवरात्रि 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी।
सोलह सोमवार व्रत कथा, विधि, उद्यापन, ऐतिहासिक महत्व, मान्यता एवं व्रत करने से लाभI
हरियाली तीज, व्रत कथा, विधि एवं मान्यताI
व्रत के दिन खाई जाने वाली 2 साबूदाने की खिचड़ी।
हरतालिका तीज व्रत, कथा, मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण जानकारीI