Blueberry Banana Smoothies In Hindi | ब्लूबेरी और केले की स्मूदीI

Blueberry Banana Smoothies In Hindi
Blueberry Banana Smoothies In Hindi Smoothie in Hindi smoothie recipes with yogurt how to make smoothie in hindi blueberry smoothie for weight loss

Blueberry Banana Smoothies In Hindi Smoothie in Hindi smoothie recipes with yogurt how to make smoothie in hindi blueberry smoothie for weight loss मुझे ब्लूबेरी बहुत पसंद हैं। यह हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी है। मैं बहुत सारी स्मूदी बनाती हूँ और इस बार मैंने यह ब्लूबेरी और बनाना स्मूदी बनाने का फैसला किया है। ब्लूबेरी और बनाना स्मूदी एक सरल लेकिन पौष्टिक स्मूदी है, जो झटपट केवल 5 मिनट में बन जाती है। और दिन के किसी भी समय इसका आनंद लिया जा सकता है। ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक है।

स्मूदी क्या हैं (Smoothie in Hindi)

स्मूदी एक गाढ़ा और क्रीमी पेय है। जिसे ताजे कच्चे फलों और सब्जियों से बनाया जाता है। कई बार स्मूदी का गाढ़ापन और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें दही, दूध जैसे डेयरी उत्पाद भी मिलाए जाते हैं। इसे गैर-डेयरी बनाने के लिए या केवल फलों और सब्जियों का आनंद लेने के लिए इसमें पानी, नारियल पानी, ताजा जूस आदि मिला सकते हैं। मिठास के लिए शहद, चीनी आदि मिला सकते हैं। और  इसमें मेवे और बीज मिलाने से टेस्ट और भी बेहतर हो जाता हैं।

कोई भी अपनी पसंद की स्मूदी बहुत ही आसानी से बना सकता है। बस आपके पास घर पर जो भी सामग्री है आप उनका इस्तेमाल कर आसानी से स्मूदी बना सकते हैं।

ब्लूबेरी, बनाना स्मूदी की बनावट। — Blueberry Smoothie For Weight Loss.

ब्लूबेरी और केले की स्मूदी बनाने में मैंने  सीमित मात्रा में सादे पानी का उपयोग किया है। लेकिन आप इसे हमेशा ताजे संतरे/सेब के रस या फिर नारियल पानी के साथ बनाएं और आप दही का भी इस्तेमाल करें। इसका टेक्सचर थोड़ा गाड़ा होता है। और इसमें थोड़े नट्स और बीज मिक्स करें।

ब्लूबेरी और केले की स्मूदी के लिए आवश्सायक सामग्री। (Blueberry Banana Smoothies In Hindi)

Blueberry Smoothie For Weight Loss
Blueberry Banana Smoothies In Hindi Smoothie in Hindi smoothie recipes with yogurt how to make smoothie in hindi blueberry smoothie for weight loss

1-1 मध्यम आकार का केला।

2-1 कप ब्लूबेरी।

3-1/2 कप या 1 छोटा हरा सेब।

4-1 चम्मच अपनी पसंद के नट्स (वैकल्पिक)।

5-1 छोटा चम्मच सूरजमुखी के बीज (वैकल्पिक)।

6-1 छोटा चम्मच कद्दू के बीज (वैकल्पिक)।

7-आवश्यकतानुसार पानी/नारियल पानी।

ब्लूबेरी और केले की स्मूदी बनाने की विधिI(smoothie recipes with yogurt)

1-केले और हरे सेब को दरदरा काट लें और इसे अपने ब्लेंडर में डालें।

2-इसमें ब्लूबेरी, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज डालें।

3-सभी सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

4-अगर जरूरत हो और पानी डालें।

5-अब स्वादिष्ट और सेहतमंद ब्लूबेरी और बनाना स्मूदी तैयार है।

6-यदि आप मीठा पसंद करते हैं, तो अपनी पसंद  के अनुसार मीठा मिला लें।

7-बीज वैकल्पिक हैं। आप इन्हें मिला भी सकते हैं, या फिर इसमें अपनी पसंद के अनुसार नट्स मिला लें।

जरुरी सुझाव(Banana Smoothie Recipe in Hindi)

smoothie recipes with yogurt

1-पोषक तत्वों से भरपूर इस स्मूदी को  आप ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। इस स्मूदी का मजा आप सैंडविच के साथ  भी ले सकते हैं।

2-पानी की जगह आप इसमें संतरे/सेब का जूस,दही या नारियल पानी  मिला सकते हैं।

3-आप इसमें अपनी पसंद के नट्स और बीज भी मिक्स कर सकते हैं।

FAQ.

Q1-ब्लूबेरी, केले की स्मूदी(Blueberry Banana Smoothie)को बनाने में कितना समय लगता है?

image 8 » Himani

Ans: इसे बनाने में मात्र 5 मिनट लगते हैं।

Q2-ब्लूबेरी, केले की स्मूदी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है?

Blueberry Banana Smoothie

Ans: एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर, ब्लूबेरी स्मूदी बहुत फायदेमंद  है।इससे त्वचा को पोषण मिलता है। और स्किन ग्लो करने लगती है। इसके अलावा ब्लूबेरी कब्ज को रोकने और  पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

Q3-ब्लूबेरी, केले की स्मूदी(Blueberry Banana Smoothie)में चीनी की जगह क्या क्या डाल सकते हैं?

Blueberry Banana Smoothie

Ans: अगर आप मीठा पसंद करते हैं तो आप इसमें चीनी की जगह एक चम्मच शहद डाल सकते हैं।

Q4-क्या हम ब्लूबेरी और केला एक साथ खा सकते हैं?

तोरी और गाजर से बना स्वादिष्ट सैंडविच।

Ans: केला और ब्लूबेरी  स्मूदी दिन की शुरुआत करने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। इससे हमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट मिलता है।

इनसे सम्बंधित उपयोगी जानकारी भी हासिल करें।

  1. एवोकैडो चॉकलेट मूस रेसिपीI
  2. एवोकैडो स्टफ्ड अजवाइन स्टिक (तेल मुक्त)।
  3.  शहद और अखरोट के साथ ग्रीक योगर्ट।
  4. अनानास साल्सा रेसिपी।
  5. ब्रोकली बड़ी (उबली हुई ब्रोकली स्नैकI)
  6. तोरी और गाजर से बना स्वादिष्ट सैंडविच।

Leave a Comment