balon ko safed hone se kaise roke Baal Pakna Kaise Roke Safed Balo Ka Ilaj आजकल बालों की बहुत सारी समस्याएं देखने में आ रही हैं। जैसे सफेद बाल ,पतले बाल ,बालों का टूटना या गिरना बालों में शाइनिंग नहीं होना ऐसी बहुत सारी समस्याएं बढ़ती जा रही है ।आजकल तो यह समस्या बच्चों में भी आम हो गई है। इसका कारण है गलत खानपान, केमिकल युक्त शैंपू, हेयर जैल, और गलत लाइफ़स्टाइल। आइए मैं आप लोगों को कुछ ऐसे घरेलू असरदार उपाय बताती हूं जिससे कि इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

बालों का गिरना और डैंड्रफ होना रोके प्याज का असरदार तेल। -Onion For Hair Fall and Dandruff. Baal Pakna Kaise Roke. – Balon Ko Safed Hone Se Kaise Roke.
आजकल बालों का गिरना और बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। गिरते बालों की समस्या से हर कोई परेशान है। प्याज का तेल बालों के लिए एक वरदान है और डैंड्रफ से छुटकारा देने के लिए भी प्याज का तेल असरदार है। प्याज के तेल से पतले बाल मोटे और घने भी होते हैं। जिस तरह प्याज हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है उसी प्रकार प्याज हमारे बालों के लिए भी अत्यंत गुणकारी है।
प्याज का तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले चार प्याज के दाने लेकर उसे छीलकर उसका रस निकाल लीजिए। प्याज के रस को निकालने के लिए आप इसे मिक्सी में भी ग्राइंड कर सकते हैं ।इसके बाद आप एक पैन में नारियल 300ml ले लीजिए ।अब इसमें प्याज के पेस्ट को मिक्स कर दीजिए ।इसके बाद इसे 5 से 7 मिनट तक पका दीजिए। इसके बाद अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दीजिए। ठंडा होने पर इसे छानकर एक बोतल में भर दीजिए।
इस तेल को बालों में जड़ से लगाएं। इस तेल को बालों में लगाने से आपको काफी असर नजर आएगा। इस तेल का उपयोग 6 महीने तक कर सकते हैं। प्याज़ केवल बालों को झड़ने से ही नही रोकता बल्कि सफ़ेद बालों को काला करने मैं बहुत लाभप्रद है।
तोरई से बना तेल सफेद बालों को करे काला। –Ridge Gourd Oil For Grey hair. | Balon Ko Safed Hone Se Kaise Roke.
बालों का सफेद होना आजकल आम समस्या है। कम उम्र से ही यह समस्या देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चों के भी बाल आजकल सफेद हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण है हमारी खराब लाइफ़स्टाइल और खानपान ।जिस कारण से यह समस्या बढ़ रही है। सफेद बालों को काला करने के लिए आप तोरई का तेल घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा किलो तुरई ले लीजिए।
आप इसे अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। उसके बाद इन टुकड़ों को तीन से चार दिन की धूप में सुखा लीजिए। इसके बाद आप 400 ml नारियल का तेल लीजिए ।उसे एक पैन में रखकर गर्म कीजिए। अच्छे से गर्म करने के बाद आप उसमें दो चम्मच आंवला पाउडर और तोरई के टुकड़ों को डाल दीजिए।
इन तीनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद गैस को बंद कर दीजिए। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए ।और ठंडा होने पर इसे छानकर एक बोतल में रख दीजिए। इस तेल को जड़ों से अपने बालों पर लगाइए। कुछ समय तक इस तेल का इस्तेमाल करने से आपको बहुत फर्क नजर आने लगेगा।
मेथी के दानों में छुपा आपके पतले बालों की समस्या को दूर करने का समाधान। | Methi Ke Daano Se Balon Ka Ilaz. – Balon ko Safed Hone Se Kaise Roke.
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं , कि मेथी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी उपयोगी है। मेथी हमारे शरीर के लिए एक औषधि के रूप में कार्य करती है। उसी प्रकार क्या आप जानते हैं मेथी हमारे बालों के लिए भी बहुत गुणकारी है। मेथी खाने के साथ-साथ हमारे बालों में लगाने के भी काम आती है ।आजकल हर कोई अपने बालों की समस्या को लेकर परेशान है। अधिकांश लोग अपने पतले बालों को लेकर बहुत परेशान है। उसी के लिए आज मैं आपको मेथी के तेल को बनाना बता रही हूं।
जिससे कि पतले बालों की समस्या दूर हो सके इसके लिए आप 500ml सरसों का तेल ले लीजिए ।अब इसमें तीन चम्मच मेथी दाना मिला दीजिए। इन दोनों को एक पैन में डालकर थोड़ा पका लीजिए। पकाते समय इसमें कुछ कड़ी पत्ता भी मिला लीजिए। इसके बाद गैस बंद कर दीजिए। और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक बोतल में रख लीजिए। इस तेल को 4 से 5 घंटे के लिए अपने बालों में लगे रहने दीजिए। इसका इस्तेमाल करने से बाल घने होने लगते हैं।
इस तरह हम घर पर रखें सामान से हम बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके साथ साथ हमें अपने खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए। हमें हफ्ते में दो बार oiling जरूर करनी चाहिए। 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए । फल सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। जिससे कि शरीर के साथ-साथ बालों को भी पोषण मिलता रहे।
इनसे सम्बंधित जानकरी भी हासिल करें।
हर तरीके के बालों की उचित देखभाल कैसे करें।
पायें दो मुहे बालों की समस्या से छुटकाराI
अपनी त्वचा के अनुरूप करें मेकअप।
चेहरे के अनुसार कैसा हो मेकअप 4 ट्रिक्स।