alsi Khane ke fayde in hindi. | Flaxseed Benefits In Hindi. | जानें अलसी के 10 बेहद जरुरी फायदेI |

Alsi Ke Tel Ke Fayde in Hindi alsi Khane ke fayde in hindi Alsi seeds Benefits For Skin Alsi For Weight Loss in Hindi Alsi For Cholesterol in Hindi क्या आप अपने खाने में क्यों जरुरी है अलसी या Flaxseed को भी शामिल करते हैं? अलसी मैं ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती है इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हम आसानी से अपने पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अलसी में एंटी ऑक्सीडेंट और एस्ट्रोजन दोनों ही गुण होते हैं। यह सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होती है। तो आईए आज बात करते हैं अलसी के गुणों के बारे में।

Table Of Contents

वजन घटाने में अलसी या Flaxseed है फायदेमंद। | Alsi For Weight Loss in Hindi.

alsi Khane ke fayde in hindi alsi balo me kaise lagaye
alsi balo me kaise lagaye Alsi Ke Tel Ke Fayde in Hindi

अलसी के छोटे भूरे, काले रंग के बीज होते हैं जो कि म्यूसिलेज फाइबर से भरपूर होते हैं।जिसे खाने के बाद भूख कम लगती है जिसके कारण आप अपने आप को अनहेल्दी खाने से रोक सकते हैं  अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो कि हमारे पेट को भी साफ रखता है। अगर आप अपना वेट कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह एक चम्मच अलसी का सेवन जरूर करना चाहिए। डाइटिशियन भी वेट कम करने के लिए अलसी के सेवन की राय देते हैं  अलसी में जो अमीनो एसिड होता है वह आसानी से वजन घटाता है।

अलसी या Flaxseed से अपनी स्किन रखें हमेशा जवां। | Alsi seeds Benefits For Skin.

अलसी में मौजूद फैटी एसिड स्किन को जवां और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। अलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जोकि चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को आने से रोकते हैं। अलसी खाने से चेहरे पर चमक आ जाती है। अलसी के तेल को चेहरे पर लगाने से रूखी, बेजान,सेंसिटिव और खुरदुरी त्वचा फिर से चमक उठती है। इसके अलावा अलसी बालों को भी बहुत फायदा पहुंचाती है।अलसी खाने से बाल झड़ने और रूसी होने की समस्या खत्म हो जाती है।

अगर आपकी स्किन पर दाग धब्बे हो गए हैं तो आप अलसी पाउडर और विटामिन ई की कैप्सूल को अच्छी तरह मिला लीजिए। फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लीजिए। 15 से 20 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लीजिए ऐसा कुछ ही समय करने से आपकी स्किन पर होने वाले दाग धब्बे खत्म हो जाएंगे।

पाचन शक्ति सुधारने में अलसी या Flaxseed है मददगार। | Alsi for Stomach.

अलसी में दोनों तरह के फाइबर घुलनशील होते हैं, जो कि पाचन में मददगार साबित होते हैं। अलसी खाने से हमारा पेट भी साफ रहता है घुलनशील फाइबर मल को सॉफ्ट बनाता है। औ अ घुलनशीलफाइबर आसानी से मल त्याग करने में मदद करता है। अगर किसी को पेट की समस्या जैसे गैस, कब्ज आदि है तो उसे रोजाना अलसी का सेवन जरूर करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अलसी या Flaxseed के फायदे मंद। | Alsi For Cholesterol in Hindi.

alsi Khane ke fayde in hindi, linseed meaning in hindi alsi for weight loss in hindi
alsi for weight loss in hindi Alsi For Cholesterol in Hindi

अलसी का नियमित रूप से सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके रोजाना सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इससे रक्त कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। अध्ययन के अनुसार रोजाना अलसी के बीज खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल 6 से 11% तक कम हो सकता है क्योंकि इसमें हाई फाइबर और लिगनेन कंटेंट होता है।

बालों के लिए भी है अलसी या Flaxseed फायदेमंद। | Alsi Balo Me Kaise Lagaye.

अलसी या Flaxseed ना केवल चेहरे की सुंदरता बढ़ाती है बल्कि  बालों की खूबसूरती भी बरकरार रखने के लिए भी उपयोगी होती है। अलसी से बना हेयर जैल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके बालों की गिरने और दो मुंहे, रूखे और बेजान होने की समस्या है तो अलसी का तेल नियमित रूप से बालों की जड़ों पर लगाएं।साथ ही एक चम्मच अलसी का सेवन जरूर करें। इसमें पाए जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को चमकदार बनाता है I

करें अलसी या Flaxseed से बने हेयर मास्क का प्रयोग। | Benefits of Alsi Hair Mask.

अलसी (Flaxseed) से आप आसानी से घर पर ही हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के कुछ बीजों को पीस लीजिए फिर इसमें दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद और आधा नीबू का रस मिला लीजिए इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।और इसे अपने बालों पर लगा लीजिए। इसे अपने बालों पर 30 मिनट के लिए रख लीजिए और उसके बाद बाल ठंडे पानी से धो लीजिए।इससे आपके बालों में बहुत ही ज्यादा चमक आ जाएगी।

साथ ही बालों का वॉल्यूम बढ़ाने के लिए अलसी का हेयर मास्क बहुत फायदेमंद होता है। अलसी या Flaxseed में प्रचूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो कि बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। और यह बालों को पोषण भी देता है। अलसी के तेल को नियमित रूप से बालों को लगाने से बाल मजबूत होते हैं घने होते हैं और जल्दी बढ़ने भी लगते हैं।

अच्छी नींद के लिए अलसी या Flaxseed फायदेमंद। | Use of Alsi for Good Sleep.

flaxseed benefits in hindi, linseed meaning in hindi
flaxseed benefits in hindi Alsi For Cholesterol in Hindi

अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो अलसी या Flaxseed आपके लिए बहुत फायदेमंद है। आप एक चम्मच भुनी हुई अलसी या Flaxseed में एक चम्मच दूध मिलाएं इसका पाउडर बनाकर एक गिलास दूध में डाल दें। इसे आप रोज रात में सोने से पहले पी लें। आपको अच्छी नींद आएगी क्योंकि इसमें फाइबर,ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन और इसके अलावा मैग्नीशियम भी होता है जो कि आपके तनाव को कम करके नींद को बेहतर बनाता है।

अलसी के तेल के फायदे। | Alsi Ke Tel Ke Fayde in Hindi | Alsi | Alsi Oil Benefits.

अलसी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है पर क्या आपको पता है कि अलसी का तेल (alsi ka tel) भी स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है। अलसी का तेल फ्लैक्ससीड ऑयल के नाम से जाना जाता है और अलसी के तेल में औषधीय गुण पाए जाते हैं। अलसी में लिगनेंस एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर, डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम के रिस्क को कम करने में मदद करते हैं।

इतना ही नहीं अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। एनीमिया के शिकार लोगों के लिए अलसी काफी फायदेमंद मानी जाती है। अलसी के तेल को जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

अलसी को आप अपने खाने में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स दलिया या सलाद में डालकर, या भी तेल को कुकिंग में इस्तेमाल करके, अलसी का सेवन करने से शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। अलसी और अलसी के तेल के सेवन से बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है। अलसी केवल स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं मानी जाती, बल्कि इसमें पाए जाने वाले विटामिन त्वचा को निखारने में भी मदद कर सकते हैं। तो चलिए ये भी जान लेते है कि अलसी के तेल के क्या क्या फायदे है।

अलसी के तेल के फायदे I | Alsi Ke Tel Ke Fayde in Hindi.

Alsi Ke Tel Ke Fayde in Hindi alsi Khane ke fayde in hindi Alsi seeds Benefits For Skin Alsi For Weight Loss in Hindi Alsi For Cholesterol in Hindi
Alsi Ke Tel Ke Fayde in Hindi alsi Khane ke fayde in hindi Alsi seeds Benefits For Skin Alsi For Weight Loss in Hindi Alsi For Cholesterol in Hindi

1. सूजन कम करने में ।

अलसी में म्यूसिलेज पाया जाता है जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इतना ही नहीं अलसी के सेवन या तेल के इस्तेमाल से शरीर की किसी भी तरह की सूजन से छुटकारा मिल सकता है।

2. गठिया को नियंत्रित करने में।

अलसी का नियमित तौर पर सेवन करने से गठिया की बीमारी से राहत पाई जा सकती है। अलसी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आर्थराइटिस जैसी बीमारी को दूर करने में मदद कर सकता है। चूकि गठिया का सीधा सम्बन्ध आर्थराइटिस से है इसलिए अलसी का तेल कारगर साबित होता है।

3. पाचन को ठीक करने में।

अलसी के बीज और तेल में फाइबर की काफी मात्रा में होती है जो गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। अलसी के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

तो है ना अलसी (Flaxseed) बहुत फायदेमंद आप इसका सेवन जरूर कीजिए। कमेंट या इ मेल के माध्यम से यह भी जरूर बताए कि आपको पोस्ट में उपलब्ध जानकारी कैसी लगी। आपका सुझाव इस पोस्ट को और अधिक उपयुक्त बनाने में मदद करेगा। धन्यबाद।

अलसी या Flaxseed से जुड़े हुए कुछ सवाल जवाब। | Q &A About alsi.

Q1-अलसी या Flaxseed का सेवन कब करना चाहिए?

Alsi Ke Tel Ke Fayde in Hindi alsi Khane ke fayde in hindi Alsi seeds Benefits For Skin Alsi For Weight Loss in Hindi Alsi For Cholesterol in Hindi

Ans: अलसी के बीज को पीसकर पाउडर बना लें और सुबह-सुबह एक चम्मच गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। यह आपको वजन कम करने में भी मदद करेगा। इसके साथ-साथ आप अलसी को सब्जी, दाल, चटनी में डाल कर भी खा सकते हैं।

Q2-2-अलसी या Flaxseed की तासीर कैसी होती है?

alsi ke fayde

Ans: अलसी (Flaxseed) की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन अपनी प्रकृति के अनुसार करना चाहिए।अगर आप की प्रकृति पित्त प्रकृति की है तो आप गर्मियों में रोजाना इसका सेवन ना करें। हफ्ते में 1 दिन ही एक चम्मच इसका सेवन कर सकते हैं।

Q3-अलसी या Flaxseed का सेवन कब नहीं करना चाहिए?

image 3 » Himani

Ans: अगर आपको लूज मोशन की प्रॉब्लम हो रही है तो आपको अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन करने से लूज मोशन का खतरा और अधिक बढ़ जाएगा।

Q4-1 दिन में कितनी अलसी या Flaxseed खानी चाहिए?

image 3 » Himani

Ans: पूरे दिन भर में केवल दो चम्मच अलसी का सेवन करना चाहिए इससे अधिक नहीं।और गर्मियों में केवल एक चम्मच ही अलसी का सेवन करना चाहिए किसी भी चीज की अधिक मात्रा लेने से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है।

Q.5-क्या आप जानते हैं अलसी या Flaxseed किस के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होती है?

image 2 » Himani

Ans: अलसी सबसे ज्यादा फायदेमंद उनके लिए होती है जिन्हें डिप्रेशन की प्रॉब्लम रहती है। अलसी में पाया जाने वाला ओमेगा ३फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत अच्छा और फायदेमंद होता है।जो दिमाग में आने वाले नकारात्मक विचारों को रोकने में मदद करता है।

इनसे सम्बंधित उपयोगी जानकारी भी हासिल करें।

मोबाइल फ़ोन (स्मार्टफोन) के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर प्रभाव

ध्यान कैसे करें (मेडिटेशन) ६ विशेष तरीके व फायदे |

नारियल पानी से सम्बंधित 5 जानने योग्य फायदे।

कहीं आपका कोलेस्ट्रॉल भी बड़ा हुआ है? एक गंभीर समस्या.

Leave a Comment