Workout Mistakes in Hindi ghar par exercise kaise kare jim karne ka tarika यह तो हम सभी जानते हैं फिट रहना कितना जरूरी है। और फिट रहने के लिए रोज वर्कआउट करना भी बहुत जरूरी है। जिस प्रकार रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है, उसी प्रकार सही वर्कआउट करना भी उतना ही जरूरी है। अक्सर हम वर्कआउट करने के बाद कुछ गलतियां कर देते हैं जो हमें पता भी नहीं होती हैं। परंतु अगर हम यह गलतियां करेंगे तो इसका प्रभाव हमारे शरीर पर दिखने लगेगा। इसलिए इन गलतियों को पहचानना बहुत जरूरी है। तो आइए बात करते हैं कि वह कौन सी गलतियां है जिन्हें हम अनजाने में ही कर देते हैं। अगर हम इन गलतियों पर सुधार कर लेंगे तो हम व्यायाम करने का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

1. वर्कआउट के बाद स्ट्रैचिंग ना करने की गलती। | Workout Mistakes in Hindi.
अक्सर कई लोग रोज वर्कआउट तो करते हैं। लेकिन एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद स्ट्रैचिंग नहीं करते हैं। जबकि व्यायाम करने के बाद स्ट्रैचिंग करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। स्ट्रैचिंग करने से हमारी मांस पेशियों में खिंचाव होता है। और हमें वर्कआउट का पूरा फायदा मिलता है। साथ ही स्ट्रैचिंग करने से मांस पेशियों में दर्द की समस्या नहीं होती है। और व्यायाम के बाद की थकान भी नहीं होती है। इसलिए स्ट्रैचिंग करना बहुत जरूरी है।
2. वर्कआउट के बाद पानी ना पीने की गलती करना।
जब हम एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं तो उस दौरान हमें सिर्फ एक या दो घूंट ही पानी पीना चाहिए। एक्सरसाइज के दौरान बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। परंतु एक्सरसाइज करने के 15मिनट बाद दो या तीन गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अक्सर लोग एक्सरसाइज करने के बाद पानी नहीं पीते हैं। यह बहुत बड़ी गलती है। क्योंकि व्यायाम करने से हमारा खूब सारा पसीना निकलता है। इसलिए पानी पीना जरूरी है। इससे हानिकारक टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल जाते हैं। और हमारी बॉडी में चमक आ जाती है।और हमें व्यायाम का पूरा लाभ मिलता है।
3. वर्कआउट या एक्सरसाइज के बाद शावर ना लेने की गलती करना। | Workout Mistakes in Hindi.
एक्सरसाइज करने के बाद शावर जरूर लेना चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज करते समय हमें खूब पसीना होता है। और जब पसीना सूख जाता है तो शरीर में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। बैक्टीरिया के संक्रमण से त्वचा को बचाने के लिए शावर लेना बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने के आधे घण्टे बाद ही शावर लेना चाहिए।
4. व्यायाम के बाद कुछ नहीं खाने की गलती करना। | Workout Mistakes in Hindi.
जिस प्रकार व्यायाम करना जरूरी है, उसी प्रकार व्यायाम के बाद कुछ खाना भी उतना ही जरूरी है। व्यायाम के बाद कुछ नहीं खाने से शरीर में थकान और कमजोरी होने लगती है।इसलिए व्यायाम के बाद प्रोटीन युक्त पदार्थ और कार्ब्स का सेवन जरूर करें। इसके लिए आप सूखे मेवे,अंडे का सफेद भाग, दही और ब्लूबेरी का चुनाव कर सकते हैं। व्यायाम के बाद कुछ नहीं खाने की गलती बिल्कुल ना करें।
5. एक्सरसाइज या वर्कआउट के समय पहने हुए कपड़ों को ना बदलने की गलती करना। |Workout Mistakes in Hindi.
जब भी एक्सरसाइज या वर्कआउट करें तो उसके बाद उन कपड़ों को तुरंत बदल देना चाहिए। क्योंकि व्यायाम करने के दौरान पसीना होने से कपड़े गीले हो जाते हैं। और अगर उन्हें बदला नहीं गया तो यीस्ट के संक्रमण होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसलिए एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद कपड़े बदल लेना चाहिए।उन्हें पहन कर ही बैठे ना रहे।
6. वर्कआउट के बाद तुरंत पंखे के नीचे बैठने की गलती करना। | Workout Mistakes in Hindi.

एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद पंखा ना चलाएं। एक्सरसाइज करने के दौरान हमें गर्मी होने लगती है और पसीना होने लगता है। तुरंत पंखे के संपर्क में आने से हमें बीमार होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद पंखे के नीचे बैठने की गलती बिल्कुल ना करें।
7. पूरी तरह से नींद ना लेना।
अगर हम एक्सरसाइजया वर्कआउट कर रहे हैं, तो हमें सोने में भी कंजूसी नहीं करनी चाहिए। 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। शरीर को पूरी तरीके से आराम देना बहुत जरूरी है। तभी हम एक्सरसाइज का पूरा लाभ उठा सकते हैं।क्योंकि नींद के दौरान मांसपेशियां खुद ही शरीर की मरम्मत करती हैं। इसलिए व्यायाम करने के साथ – साथ भरपूर नींद लेना भी बहुत जरूरी है। इससे तनाव भी कम होता है।
8. अचानक से एक्सरसाइज या वर्कआउट करना बंद ना करें। | Workout Mistakes in Hindi.
हमें एक्सरसाइज या वर्कआउट करते समय धीरे-धीरे करके व्यायाम को बंद करना चाहिए।एकदम से एक्सरसाइज बंद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि व्यायाम करते समय शरीर के तापमान के साथ-साथ रक्त संचार भी बढ़ जाता है।और दिल की धड़कन भी बढ़ जाती है। इसे सामान्य होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए धीरे -धीरे व्यायाम को कम करें। लास्ट में धीरे धीरे जोगिंग कर शरीर को सामान्य स्थिति में लाएं। अचानक से एकदम एक्सरसाइज बंद ना करें।
इन सभी बातों का ध्यान रखकर हम अपने शरीर को पूरी तरीके से फिट रख सकते हैं। एक्सरसाइज करने के बाद इन बातों को जरूर ध्यान में रखें।इनसे आप को बहुत फायदा मिलेगा।
9. एक्सरसाइज या वर्कआउट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब। | FAQ Workout Mistakes in Hindi.
Q1. एक्सरसाइज करने के कितनी देर बाद खाना चाहिए?
Ans. एक्सरसाइज करने के कम से कम आधे घंटे बाद ही खाना चाहिए।
Q2. एक्सरसाइज करने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
Ans. एक्सरसाइज करने के बाद प्रोटीन युक्त पदार्थ खाना चाहिए। जंक फूड और तली भूनी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
Q3. एक्सरसाइज करने से पहले पानी कितनी देर पहले पीना चाहिए और क्यों?
Ans. एक्सरसाइज करने से आधे घंटे पहले पानी पी लेना चाहिए। एक्सरसाइज करने से तुरंत पहले पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि तुरंत पानी पीने के बाद एक्सरसाइज करने से पानी व्यायाम के दौरान पेट में हिलता रहेगा। जिससे कि व्यायाम करने में परेशानी होगी।और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
Q4. एक्सरसाइज करने के बाद कैसे पानी से नहाना चाहिए ठंडा या गरम?
Ans. अगर आप वजन घटाने के लिए व्यायाम कर रहे हैं तो आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए। ज्यादा ठंडा नही नॉर्मल पानी से। अगर आपके शरीर में दर्द रहता है और आप इस वजह से एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।
इनसे सम्बंधित जानकारी भी हासिल करें।
1. अपने गुस्से को रखें काबू में।
2. योग से रखें अपनी स्किन को हैल्थी व ग्लोइंग।