cholesterol kam karne ke upay in hindi कोलेस्ट्रॉल kya hota hai? Cholesterol Badhane Ke Karan High Cholesterol Ke Lakshan जानें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण आजकल की बदलती लाइफस्टाइल, खराब खानपान की वजह से हमारे शरीर में अनेक लोगों ने घर बनाया हुआ है। आज हम बात करने वाले हैं ऐसी ही एक गंभीर समस्या कोलेस्ट्रॉल की।कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हृदय रोग सहित और भी कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हम अपनी जीवन शैली में अच्छी आदतें अपनाकर आसानी से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं।
क्या होता है कोलेस्ट्रॉल। (कोलेस्ट्रॉल kya hota hai?)

सबसे पहली बात यह आती है कि कोलेस्ट्रॉल होता क्या है। कोलेस्ट्रोल एक तरीके का बसायुक्त तत्व है। जो लीवर द्वारा उत्पादित होता है। यह खून में पाए जाने वाला मोम जैसा पदार्थ होता है। स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर को इसकी आवश्यकता होती है। कोलेस्ट्रोल दो प्रकार का होता है। गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल।गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है।
जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे हार्ट अटैक ,कार्डियक अरेस्ट या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।कई बार तो बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आपके पैरों की आर्टिरीज में जमा हो जाता है। जिससे कई सारी परेशानियां हो सकती हैं। और अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो शुगर लेवल भी हाई हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण। (Cholesterol Badhane Ke Karan)
आहार में अधिक सैचुरेटेड बसा वाले पदार्थों का सेवन करने से खून में बैड कोलेस्ट्रॉल या एलडीएल की मात्रा बढ़ जाती है। हमारी खानपान की गलत आदतें,अनियमित दिनचर्या व्यायाम की कमी इन सब के कारण हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। रेड मीट, डेयरी उत्पाद, अंडा ,नारियल का तेल, मक्खन, बहुत ज्यादा तली हुई चीजें,प्रोसैस्ड फूड और बेकरी प्रोडक्ट के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
कैसे पता करें कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? (High Cholesterol Ke Lakshan)
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई बार हाथों में दर्द हो सकता है। इसके अलावा त्वचा के रंग में भी बदलाव नजर आ सकता है। अगर त्वचा के रंग में बदलाव नजर आए तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। कई बार तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कोई लक्षण नजर ही नहीं आते हैं। यह सीधे गंभीर बीमारी हार्ट अटैक,स्ट्रोक के रूप में ही सामने आता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है और आपका वजन भी बढ़ा हुआ है, तो भी कोलेस्ट्रॉल की जांच अवश्य कर आनी चाहिए। कोलेस्ट्रॉल टेस्ट को लिपिड प्रोफाइल भी कहा जाता है। इस टेस्ट में गुड कोलेस्ट्रॉल,बैड कोलेस्ट्रॉल और एक प्रकार की बसा ट्राइग्लिसराइड को मापा जाता है।
कैसे करें कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित | (Cholesterol Kam Karne Ke Gharelu Upay)

आज मैं आपको बताने जा रही हूँ कोलेस्ट्रॉल को कम करने के घऱेलू उपाय। निम्नलिखित 8 घरेलू उपायो से आप अपने कोलेस्ट्रॉल को घर में ही नियंत्रित कर सकते है। (cholesterol kam karne ke upay in hindi)
1. कच्ची लहसुन का सेवन।
कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में लहसुन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि लहसुन में एलिसीन और मैग्नी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मददगार हैं। रोज सुबह खाली पेट कच्ची लहसुन की दो कली गुनगुने पानी के साथ खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। लहसुन को शहद के साथ मिलाकर खाने से भी यह काफी फायदेमंद है। आप कच्ची लहसुन को हल्का भूनकर भी प्रयोग कर सकते है जिससे इसका कसैलापन कम हो जाता है और आसानी से चबाई जा सकती है।
2. फल और सब्जियां।
अपने भोजन में रेशेदार फल सब्जियां और सलाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें। क्योंकि फल और सब्जियों में प्राप्त फाइबर कोलेस्ट्रॉल को आंतों से रक्त प्रवाह में अवशोषित होने से बचाता है। इसलिए दाल, भिंडी, बींस और मसूर आदि का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
3. व्यायाम को करें अपनी दिनचर्या में शामिल।
अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करें। क्योंकि व्यायाम करने से तो हम वैसे भी फिट रहते हैं। और व्यायाम से शरीर की अतिरिक्त चर्बी धीरे धीरे पिघलने लगती है। इसलिए व्यायाम जरूर करना चाहिए कम से कम 30 मिनट तक,और सप्ताह में 6 दिन व्यायाम जरूर करें।
4. अलसी है गुणकारी।
अलसी आपके बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मददगार है। इसके साथ-साथ अलसी दिमाग के लिए भी बहुत अच्छी होती है। आप दही के साथ एक चम्मच अलसी का पाउडर मिक्स करके खाएं या फिर सलाद में भी एक चम्मच पिसी हुई अलसी डालकर खा सकते हैं।आप चाहे तो ऐसे भी एक चम्मच साबुत अलसी के बीज रोज चबाकर खा सकते हैं।
5. नट्स का सेवन।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अपने आहार में nuts को भी शामिल करें। नट्स में आप बादाम, अखरोट और मूंगफली का सेवन करें। क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन इन नट्स का सेवन आप एक निश्चित मात्रा में ही करें,क्योंकि किसी भी चीज का अधिक सेवन शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
6. मछली खाना है फायदेमंद।
यदि आप नॉन वेज खाते है तो आज से ही कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए मछली का सेवन हफ्ते में दो बार करें। क्योंकि मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।इसलिए सप्ताह में दो बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली को अपने भोजन में शामिल करें। ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद है।
7. संतरे का जूस है फायदेमंद।
बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रोज दो गिलास संतरे का जूस पिएं। लेकिन इसमें चीनी मिक्स ना करें। इसके साथ- साथ आप सेब के सिरके का भी सेवन कर सकते हैं।
8. प्याज को करें अपनी डाइट मैं शामिल।
अपने भोजन में लाल प्याज को जरूर शामिल करें। इसके अलावा एक चम्मच लाल प्याज के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर खाने से भी बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। आप चाहें तो प्याज को अपने सलाद में तो जरूर शामिल कर सकते है।
आप भी इन टिप्स को आजमाकर कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित कर सकती हैं। लेकिन इन सभी टिप्स को आजमाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें। इस तरह की और अधिक जानकारी पाने के लिए मुझसे (www.lifewithhimani.com) से जुड़ी रहें और कमेंट के माध्यम से अपने सुझाव भी शेयर करें।