7 Effective Home Remedies For Dark Underarms. | डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकाराI

what causes dark underarms how to remove dark underarms at home reasons for dark underarms how to remove dark underarms डार्क अंडरआर्म्स की समस्या होना एक आम समस्या है। बहुत सी लड़कियों को डार्क अंडर आर्म्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस वजह से वह अपनी फेवरेट ड्रेस भी नहीं पहन पाती हैं।

अंडरआर्म्स के डार्क होने के कारण। dark underarms home remedy in hindi
Home Remedies For Dark Underarms. what causes dark underarms how to remove dark underarms

Home Remedies For Dark Underarms अंडरआर्म्स हमारे शरीर का बेहद नाजुक अंग है। जिसकी खूबसूरती बहुत मायने रखती है। जो लड़कियां स्लीवलैस पहनना पसंद करती है उनके लिए तो यह बहुत जरूरी हो जाता है कि अंडर आर्म्स काले ना हों। अगर आपकी अंडरआर्म्स की त्वचा काली है तो आप पर स्लीवलैस ड्रेस इतनी अच्छी नहीं लगेगी। क्या आपने आईने के सामने खड़े होकर अपने अंडर आर्म्स पर गौर किया है। हम अपने चेहरे की त्वचा पर तो बहुत ध्यान देते हैं पर कहीं ना कहीं अंडर आर्म्स को इग्नोर कर देते हैं। अगर आपको भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या है तो परेशान मत होइए आज हम इसी टॉपिक पर बात करने जा रहे हैं।

Table Of Contents

अंडरआर्म्स के डार्क होने के कारण। (Reasons for dark underarms) – Home Remedies For Dark Underarms

बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनकी वजह से हमारी अंडरआर्म्स में ब्लैकनेस आ जाती हैं। आइये जानते है उन कारणों को जिनकी वजह से अंडरआर्म्स का कलर स्किन के कलर से डिफरेंट हो जाता है I साथ ही साथ ऐसे उपायों के बारे मे भी चर्चा करेंगे जिससे हम अंडरआर्म्स के कलर को नेचुरल कलर मे बदल सकते है I

डार्क अंडरआर्म्स, dark underarms remedy
Home Remedies For Dark Underarms. how to remove dark underarms how to remove dark underarms at home

१. अधिक डियोड्रेंट का इस्तेमाल से हो सकते है आपके डार्क अंडरआर्म्स।

अगर आप डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो आपके अंडरआर्म्स डार्क या काले होने लग जाते हैं। क्योंकि डिओडरेंट में कई सारे ऐसे केमिकल होते हैं जो हमारी स्किन के संपर्क में आकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं। और अगर हम इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो हमारी त्वचा काली ही पड़ेगी।

2. बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनना।

अगर आप बहुत ज्यादा टाइट फिटिंग के कपड़े पहनते हैं तो भी आपके अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं। टाइट कपड़े पहनने से अंडरआर्म्स में घर्षण होता है जिसके कारण इंफेक्शन होने लगता है। और अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं।

3. अंडरआर्म्स की सफाई पर ध्यान नहीं देना।

अंडरआर्म्स के काले होने का एक बहुत बड़ा कारण यह है की अंडरआर्म्स की सफाई पर ध्यान नहीं देना।जिस कारण से वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और स्किन काली पड़ जाती है।

4. अत्यधिक पसीना होना।

अंडरआर्म्स के काले होने का एक बहुत बड़ा कारण पसीना भी है। क्योंकि बालों के कारण यहां पसीना जमा होने लगता है। और बदबू आने लगती है। पसीने के कारण यहां मौजूद बैक्टीरिया भी अंडरआर्म्स में जमा होने लगते हैं जिसके कारण अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं।

5. एक ही रेजर का बार बार का इस्तेमाल करने से डार्क अंडरआर्म्स का खतरा।

कई लड़कियां अंडरआर्म्स पर एक ही रेजर का बार बार का इस्तेमाल करती हैं। जिसके कारण भी स्किन काली पड़ जाती है। बार-बार रेजर इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स की त्वचा रूखी हो जाती है जिस कारण से वह काली हो जाती है।

इसके अलावा डायबिटीज के कारण भी अंडरआर्म्स की त्वचा काली हो जाती है। इसके साथ साथ हारमोंस अनियमित होने के कारण भी यह समस्या देखी जाती है।

अंडर आर्म्स का कालापन कैसे दूर करें।

डार्क अंडरआर्म्स, dark underarms home remedy
Home Remedies For Dark Underarms. what causes dark underarms

नीचे दिए गए ७ आसन घरेलू उपायों से आप आसानी से अंडर आर्म्स का कालापन दूर कर सकते है I

१. गुलाब जल और चंदन का करें इस्तेमाल।

आप अपने डार्क अंडरआर्म्स को दूर करने के लिए गुलाब जल और चंदन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप चंदन का पाउडर ले लीजिए यह आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। उसमें आप कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाइए और एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाइए और 10 से 15  मिनट बाद साफ पानी से धो लीजिए। चंदन आपके रंग को निखारने का काम करता है। और गुलाब जल स्किन को ठंडा रखेगा।

२. चीनी और नींबू का यूं करें इस्तेमाल।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए चीनी और नींबू का स्क्रब बहुत ही ज्यादा कारगर है। इसके लिए आप दो चम्मच चीनी ले लीजिए उसमें आधा कटा नीबू का रस मिला दीजिए। इसे मिक्स करके हल्के हाथों से अंडर आर्म्स पर स्क्रब कीजिए। 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लीजिए। और उस जगह पर मौशचराइजर लगा लीजिए।

3. आलू दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन।

आलू एक ऐसी चीज है जो हर घर में आसानी से मिल जाती है। और यह स्किन का कालापन दूर करने के लिए बहुत ही प्रभावी चीज है। इसके लिए आप आलू लेकर उसे स्लाइस में काट लीजिए। और इस स्लाइस को अंडर आर्म्स पर रगड़ें 10 से 15 मिनट बाद आप साफ पानी से अंडरआर्म्स को धो लें। या फिर आप आलू का रस भी निकाल सकते हैं और इसे भी अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं। ऐसा आप नहाने से पहले भी कर सकते हैं। और 15 मिनट बाद नहा लीजिए। ऐसा करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

4. दही और बेसन का डार्क अंडरआर्म्स मे जादुई असर।

डार्क अंडरआर्म्स को दूर करने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।क्योंकि दही में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन ले लीजिए और उसमें एक चम्मच दही मिला लीजिए। अब इस मिश्रण में कुछ बूंदें नींबू की भी मिला दीजिए। और दो या चार बूंदे चाहे तो गुलाब जल की भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लीजिए और इस पैक को अंडरआर्म्स के कालेपन वाले हिस्से में अच्छे से लगा लीजिए। इसे लगभग 20 से 25 मिनट तक ऐसे ही रहने दीजिए फिर साफ पानी से धो लीजिए। यह भी एक बहुत कारगर नुस्खा है।

5. टमाटर से भी आप अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकते हैं।

हम सभी जानते हैं कि टमाटर गुणों की खान है। टमाटर न सिर्फ खाने में अच्छा है बल्कि यह त्वचा के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो कि त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप टमाटर ले लीजिए और उसका मिक्सी में एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लीजिए। फिर इसे अंडर आर्म्स पर लगा दीजिए।और20 से 25 मिनट बाद साफ पानी से धो लीजिए।इसे आप हफ्ते में तीन या चार बार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा।

६. नींबू से पायें डार्क अंडरआर्म्स की समस्या का समाधान।

नींबू एक नेचुरल ब्लीच का काम करता है। जो कि अंडर आर्म्स के कालेपन को बहुत हद तक साफ कर देता है। इसके लिए आप आधा कटा हुआ नींबू का रस ले लीजिए और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स कर दीजिए। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करने के बाद 5 से 10 मिनट के लिए अपने अंडर आर्म्स पर हल्के हाथों से मसाज करें। और फिर साफ पानी से साफ कर लें। उसके बाद आप वहां पर मौशचराइजर लगा लीजिए। ऐसा आप  सप्ताह में चार से पांच बार कर सकते हैं।

७. डार्क अंडरआर्म्स के लिए एलोवेरा जैल का ऐसे करें इस्तेमाल।

एलोवेरा जैल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ स्किन का कालापन भी दूर करता है।आप घर के एलोवेरा के पौधे से या बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जैल दोनों का ही प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अंडर आर्म्स पर नहाने से पहले अच्छे से एलोवेरा जैल लगा लें। उसके बाद 20 से 25 मिनट बाद इसे अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से जल्दी ही आपकी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

इस तरह आप आसानी से घर पर ही रखी चीजों का इस्तेमाल करके अपनी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। कुछ छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। शेविंग या हेयर रिमूविंग क्रीम के बजाय वैक्स का प्रयोग करें। क्योंकि वैक्स करने से स्किन साफ भी होती है और डैड स्किन निकल भी जाती है। बहुत ज्यादा डियोड्रेंट का प्रयोग ना करें।और अल्कोहल युक्त डियोड्रेंट का इस्तेमाल तो बिल्कुल ना करें। हफ्ते में एक बार अंडर आर्म्स को स्क्रब जरूर करें। जिससे कि डैड स्किन निकल जाती है। और उसके बाद मौशचराइजर लगाना ना भूलें।

कुछ सवाल जवाब (Home Remedies For Dark Underarms.)

1- गर्मियों में नहाने के बाद भी आपके शरीर से पसीने की बदबू आती है तो इसे कैसे रोकें?

इसके लिए आप नहाने के पानी में आधा नीबू का रस और एक ढक्कन गुलाब जल मिलाएं फिर इस पानी से नहाएं। आप दिन भर तरोताजा महसूस करेगें। और पसीने की बदबू भी नहीं आएगी।

2-माथे का कालापन कैसे दूर करें?

बहुत लोग माथे के कालेपन से परेशान हैं इसके लिए आप दो चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच गुलाब जल लेकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने माथे पर रात भर के लिए लगाइए। सुबह चेहरा साफ पानी से धो लीजिए। आपको एक सप्ताह में ही फर्क दिखाई देगा।

निम्नलिखित जानकारी भी हासिल करें।

1.अपनी त्वचा के अनुरूप करें मेकअप।

२.पायें दो मुहे बालों की समस्या से छुटकाराI

3.विटामिन -ई कैप्सूल और पपीते से बनाएं जादुई फेस पैक।

Leave a Comment